'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों को साथ देखना फैंस को बहुत पसंद आता है तभी तो उन्हें नया नाम सिडनाज मिला है।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
बिग बॉस होस्ट करते हुए सलमान खान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों ने सलमान के गाने पर डांस किया। सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज आते हैं जो गाना 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज की बारी आती है जो 'चाशनी' गाने पर रोमांस करते दिखे।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ शहनाज को किस करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। शहनाज सिद्धार्थ के बाद माहिरा-पारस ने 'कैरेक्टर ढीला' गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी। वहीं शेफाली जरीवाला ने 'माशाल्लाह' गाने पर डांस किया। रश्मि और अरहान ने 'साथिया तूने क्या कहा' पर कपल डांस किया। रश्मि बग्गा, आरती और मधुरिमा ने मिलकर 'प्रेम रतन धन पायो' पर परफॉर्म किया। आखिर में सभी घरवाले 'स्वैग' गाने पर जमकर झूमते नजर आए।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इससे पहले जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शनिवार को बिग बॉस में सलमान नहीं निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे थे। इस दौरान रोहित शेट्टी ने घरवालों को एक टास्क दिया। सिद्धार्थ और शहनाज को गाने पर डांस करना था लेकिन शहनाज ने जिस तरह से मजाकिया अंदाज में डांस किया सभी हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।
Bigg Boss 13: रश्मि ने उछाली निजी बातें, भड़कें सिद्धार्थ ने कहा- 'मेरे पीछे गोवा तक पहुंच गई थी'