'बिग बॉस 13' में फैंस सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज का एपिसोड देख उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे क्योंकि आज सिद्धार्थ वापसी करने वाले हैं। तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को घर से सीक्रेट रूम में भेजा गया था जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनका स्वास्थ्य अब अच्छा है ऐसे में वो घर में कदम रखने वाले हैं। सिद्धार्थ की वापसी से ना केवल फैंस बल्कि मेकर्स भी काफी खुश होंगे क्योंकि इससे शो को काफी फायदा पहुंचने वाला है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी से फिर से बदलेगा खेल, मेकर्स को भी होंगे ये पांच फायदे
सिडनाज की नोक-झोंक
सिद्धार्थ के लौटने से सबसे ज्यादा खुश शहनाज गिल हैं। दोनों के बीच दोस्ती और नोक-झोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज (#SidNaaz) दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के नहीं होने से शहनाज गिल भी शो में अकेले पड़ गई थीं।
टीआरपी
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
शो का कंटेट
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी आक्रमकता के लिए भी जाने जाते हैं हालांकि इस वजह से कई बार सलमान खुद भी उन्हें चेतावनी दे चुके हैं कि उनका ये गुस्सैल रवैया ठीक नहीं है। चाहे आसिम से भिड़ना हो या विशाल से लड़ाई हुई हो सिद्धार्थ हर कंटेस्टेंट पर भारी पड़े हैं। बिग बॉस के कंटेंट के हिसाब से देखें तो उनका अपनी जगह अड़े रहना बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है।
टास्क में भागेदारी
बिग बॉस के घर में लग्जरी बजट टास्क हो या कैप्टेंसी टास्क सिद्धार्थ शुक्ला हर टास्क को पूरे दम खम से करते दिखे हैं। इस वजह से उनके हाथ में काफी चोट लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के टास्क करने की लगन का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वो हर बार इसे जीतते भी आए हैं।