'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है। दर्शक दोनों को एक साथ बहुत पसंद भी कर रहे हैं। फैंस ने उन्हें सिडनाज (SidNaaz) नाम दिया है। तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ अस्पताल से वापस घर लौटे तो बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में शहनाज को बुलाया जहां वो सिद्धार्थ को देखकर खुश हो जाती हैं। दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था लेकिन इसी बीच शहनाज ने ऐसा कुछ किया जिससे सिद्धार्थ शुक्ला नाराज हो गए।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
कैप्टेंसी टास्क में पारस के माहिरा को समर्थन करने पर शहनाज भड़क जाती हैं और कहती हैं वो पारस से इतना प्यार करती है लेकिन वो हमेशा उन्हें नजरअंदाज कर देता है। इस बीच शहनाज लगातार सिद्धार्थ को नजरअंदाज कर रही होती हैं और कहती हैं कि पारस हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेंगे। जिसके बाद सिद्धार्थ, शहनाज से नाराज हो जाते हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में शहनाज पूरे समय सिद्धार्थ को मनाती रहती हैं। इस दौरान विकास गुप्ता भी सिद्धार्थ को समझाते हैं कि शहनाज उन्हें मना रही हैं उन्हें अपना गुस्सा खत्म कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसा नहीं होता है कि जब आपको साथ चाहिए तो ठीक है। जब साथ नहीं चाहिए तो आप अलग रहें। मैं काफी दुखी हूं उससे।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
पारस शहनाज को समझाते हैं कि 'तू पूरे दिन उसे मनाती रह। मान जाएगा वो।' रात में सिद्धार्थ और शहनाज एक ही बेड पर सोते हैं। देर रात सिद्धार्थ शहनाज से उनसे पीठ दबाने के लिए कहते हैं। जिस पर शहनाज उठती हैं और काफी देर तक वो पहले पीठ और फिर पैर दबाती हैं। शहनाज के ऐसा करने पर सिद्धार्थ की नाराजगी खत्म हो जाती है और वो उनका गाल खींचने लगते हैं। इस तरह एक बार फिर दोनों की दोस्ती पटरी पर आ जाती है।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
बहरहाल, 'बिग बॉस 13' में इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। इन सातों कंटेस्टेंट्स में से इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा यह तो 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' से पहले जानें वोटिंग में कौन रहा पिछड़, सात कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट