फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान से पहले जानें वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट रहा पिछड़? ये चार हैं नॉमिनेटड

Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Siddharth Shukla Shehnaz Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated know who will evict
Shehnaz,Siddharth Shukla, Madhurima - फोटो : file photo

'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं। 'वीकेंड का वार' में अभी दो दिन बचे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' के प्रशंसक यह सोच रहे होंगे कि आखिर इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा? जानिए नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स में वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है। 

Bigg Boss 13  Siddharth Shukla Shehnaz Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated know who will evict
Shehnaz and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक सिद्धार्थ शुक्ला को अब तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 39.15% फीसदी वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज का वोटिंग आंकड़ा 28.7% फीसदी है। 

Bigg Boss 13  Siddharth Shukla Shehnaz Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated know who will evict
Hindustani Bhau and Madhurima Tuli - फोटो : file photo

तीसरे नंबर पर विकास पाठक यानी कि हिंदुस्तानी भाऊ हैं। भाऊ को 16.65% फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर हाल ही में घर पर आई वाइल्ड कार्ड एंट्री मधुरिमा तुली हैं। मधुरिमा को 15.5% फीसदी वोट मिले हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक मधुरिमा तुली वोटिंग में पिछड़ रही हैं। अमर उजाला वोटिंग के इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Siddharth Shukla Shehnaz Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated know who will evict
himanshi khurana - फोटो : social media

बीते हफ्ते हिमांशी खुराना शो से बाहर हुई थीं। हिमांशी के साथ शेफाली जरीवाला भी खतरे में थीं। 'बिग बॉस' ने घरवालों को यह फैसला करने को कहा था कि वह इन दोनों में से जो कंटेस्टेंट घर में रहने के लिए ज्यादा हकदार है उसका नाम लें। ज्यादातर घरवालों ने शेफाली का नाम लिया। इस तरह से शेफाली घर में रहीं और हिमांशी बेघर हो गईं। ऐसे में हो सकता है कि इस बार विकास पाठक और मधुरिमा तुली के बीच भी घरवालों को ऐसा फैसला लेना पड़े।

विज्ञापन
Bigg Boss 13  Siddharth Shukla Shehnaz Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated know who will evict
Hindustani Bhau Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शो पर नजर डालें तो कुछ दिन से हिंदुस्तानी भाऊ की तबीयत भी ठीक नहीं है। यहां तक कि वह अपने बेटे आदित्य को भी याद कर रहे हैं और कुछ करते नहीं दिखे। वहीं मधुरिमा और विशाल की नोकझोंक चल रही है। कभी यह दोनों एक दूसरे से प्यार से बात करते हैं तो कभी झगड़ते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शो के मेकर्स कंटेंट को देखते हुए भाऊ को बेघर कर दें। 

नोट-  अमर उजाला वोटिंग के इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता।

Bigg Boss 13: सलमान के खुलासे के बाद अरहान खान के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो तो रश्मि को...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed