फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: इस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते ही टूटेगी सिद्धार्थ-शहनाज की दोस्ती, बोलीं-'कभी नहीं करूंगी बात'

Tue, 03 Dec 2019 04:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Dec 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominated Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill upset break friendship
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घर का माहौल और भी बदल गया है। पहले घर में दो ग्रुप थे लेकिन अब घर तीन ग्रुपों में बंटता नजर आ रहा है। इस बीच तीन दिसंबर को घर से बेघर होने की प्रकिया होगी। खास बात है कि इस बार घर में कौन रहेगा और कौन नहीं यह फैसला घर का कप्तान यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे। 'बिग बॉस' की नॉमिनेशन प्रकिया का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल की दोस्ती में दरार पड़ सकती है। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominated Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill upset break friendship
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस वीडियो को 'बिग बॉस' के ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'सिद्धार्थ शुक्ला को मिला नॉमिनेशन का पॉवर, क्यों सिद्धार्थ से खफा हैं शहनाज?' इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले गॉर्डन एरिया में हैं। बिग बॉस सबसे पहले आसिम और माहिरा को बुलाते हैं। सिद्धार्थ माहिरा को सुरक्षित करते हैं और आसिम को नॉमिनेट।
 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominated Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill upset break friendship
Paras Chhabra - फोटो : twitter

इसके बाद बिग बॉस आरती सिंह और पारस छाबड़ा को बुलाते हैं। सिद्धार्थ आरती को सुरक्षित करके पारस को नॉमिनेट करते हैं। सिद्धार्थ के इस फैसले के बाद शहनाज माहिरा से बात करती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज माहिरा से कहती हैं-'उसने मुझे दोबारा तकलीफ दी है। मुझे उसका फैसला बहुत गलत लगा। मैं उससे अब कभी बात नहीं करूंगी।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominated Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill upset break friendship
Mahira and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

वहीं दूसरी ओर प्रोमो में विशाल आदित्य सिंह पारस छाबड़ा से बात करते गुए दिखाई दिए। विशाल पारस से कहते हैं- 'तुम कहीं खो गए हो। मुझे वही पारस चाहिए जो पहले था।' इस प्रोमो वीडियो के बाद इतना तो तय है कि घरवालों की किस्मत का फैसला सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे। जिसके बाद घर में बवाल मचना तय है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla nominated Paras Chhabra Shehnaz Kaur Gill upset break friendship
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस बार नॉमिनेशन की प्रकिया से शहनाज कौर गिल सुरक्षित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' ने घरवालों को एक टास्क दिया था। इस टास्क में घरवालों को उस सदस्य का नाम बताना था जिसका शो को हिट कराने में सबसे ज्यादा योगदान है। सबसे ज्यादा वोट शहनाज को मिले। इस तरह से शहनाज नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो गईं। इसके अलावा तीनों वाइल्ड कार्ड एंट्री भी नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं। 

यह भी पढ़ें- BB13: प्रपोज करने के बाद अरहान ने उठाए रश्मि-सिद्धार्थ के रिश्ते पर सवाल, भड़क उठीं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed