'बिग बॉस' से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के रोने वाली तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है। सिद्धार्थ को इस तरह देख यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। सिद्धार्थ की यह तस्वीरें घर में होने वाले टास्क के दौरान की हैं। बिग बॉस के तीन दिसंबर के एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा होता हुआ दिखाई दिया था। अब इस टास्क की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सिद्धार्थ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए यूजर्स किस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं...
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के रोते ही समर्थन में उतरे प्रशंसक, ट्रेंड कर रहा #StayStrongSidharth
एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला की रोते हुए तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'सिद्धार्थ तुम इन सब चीजों को अकेले भी संभालने के लिए काफी हो। हम लोग तुम्हें वोट और समर्थन देते हैं।' #StayStrongSidharth दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये अपने दिमाग को बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहा है। तुम अच्छे खिलाड़ी हो।' #StayStrongSidharth
Sidharth ur man enough to handel these
He is using his mind really a good player #StayStrongSidharthShukla
all we can do is vote pray and support you😭#StayStrongSidharthShukla #OneManArmySiddhArmy pic.twitter.com/xxdymUoNTp
तीसरे यूजर ने लिखा- 'मेरे शेर मजबूत रहो। तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए लोग इस तरह से बात कर रहे हैं। उन लोगों की हैसियत तुम्हारे सामने कुछ नहीं है। तुम सही में अच्छे इंसान हो। ढेर सारा प्यार सिद्धार्थ शुक्ला।' #StayStrongSidharth चौथे यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला की चोट वाली तस्वीर साझा की है। ट्वीट में लिखा- 'इस बंदे को चोट लगी है लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं है और न ही शिकायत कर रहा है। खेल पूरी लगन से खेल रहा है जो शायद किसी भी घरवाले में नहीं है। तुम वन मैन आर्मी, असली चैम्पियन और लोगों का दिल जीतने वाले इंसान हो।' #StayStrongSidharth
Stay strong tiger we are with u...u are feeling sick that's way dogs are barking otherwise they doesn't have a power to stand in front of u ..u are a real man ..love u siddhartha shukla..#StayStrongSidharthShukla #StayStrongSidharth
Bande ko lagi he par bande me muh p ek sikal Tak nahi h na wo compalain Kar Raha hey
This is called dedication level Jo sayad hi kisi me h iss Ghar m
U are one men army
U r real champ
U r winning hearts#StayStrongSidharthShukla pic.twitter.com/JTILmO9oDV
पांचवें यूजर ने लिखा- 'तू शेर है सिद्धार्थ शुक्ला। अपनी सेहत का ख्याल रखो।' #StayStrongSidharth छठे यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला के घर में दोस्त रह चुके आसिम रियाज को खरी-खोटी सुनाई। यूजर ने लिखा- 'आसिम सही में बेवकूफ इंसान है। बहुत ही बचकाना हरकत करता है और बेकार बातें करता है। अपने आपको शीशे में देखो।' #StayStrongSidharth
tu Sher hai sid take care of ur health bro #StayStrongSidharthShukla #Asim is such a stupid guy. Who acts so silly and like a nonsense person. Like seriosuly dude. Look yourself in the mirror you behave. Stupid #StayStrongSidharthShukla
सातवें यूजर ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला राजा है। रश्मि और आसिम को जो कहना है कहने दो। तुम अच्छे इंसान हो, उन्हें नजर अंदाज करो।' #StayStrongSidharth आठवें यूजर ने लिखा- 'असली राजा सिद्धार्थ शुक्ला है।' #StayStrongSidharth
King hai Sid, Cheap Rashami aur Gaddar Asim bhokane de, You r Good Man ignore them #StayStrongSidharthShukla Real king is only one he is siddharth sukla #StayStrongSidharthShukla
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घरवालों के सामने पहली बार फूट-फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हो रहीं तस्वीरें