छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 खेल और रणनीति के अलावा लड़ाई-झगड़ों की वजह से भी काफी सुर्खियों मेें रहता है। इस पूरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी झगड़ा और नोक-झोंक देखने को मिली, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों एक-दूसरे से बात करते और हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की मीठी नोक-झोंक के बीच शो के अंदर एक बार फिर से रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा उतारा है।
Bigg Boss 13: मधुरिमा के बाद अब रश्मि ने खोया आपा, सिद्धार्थ शुक्ला को फ्राई पैन से 'पीटा'
जी हां, शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एक बार फिर से लड़ते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन ये दोनों अपने निजी कारणों से नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की एक्टिंग करते हुए लड़े हैं। इस दौरान रश्मि मधुरिमा की तरह सिद्धार्थ शुक्ल की फ्राई पैन से पिटाई करती नजर आ रही हैं। syedrehanofficial नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें बिग बॉस सभी घरवालों को एक वीडियो बनाने का टास्क देते हैं।
A post shared by Syed Rehan 💥 (@syedrehanofficial) on
वीडियो में सभी घरवालों को जोड़ा बनकर एक-दूसरे की नकल करते हुए दिखाई देते हैं। इस प्रोमो के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई की एक्टिंग करते हैं। गौरतलब है कि मधुरिमा तुली जब बिग बॉस 13 के घर में मौजूद थीं तो विशाल आदित्य सिंह से लड़ाई करने के दौरान उन्होंने विशाल पर फ्राई पैन से हमला किया था। मधुरिमा को ऐसा करने पर शो से बाहर जाना पड़ा था। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने विशाल और मधुरिमा की फ्राई पैन वाली लड़ाई के सीन की एक्टिंग की है।
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के फ्राई पैन लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में फिनाले से कुछ वक्त पहले सभी कंटेस्टेंट्स के करीबी उन्हें अपना समर्थन देने घर के अंदर बारी बारी से आ रहे हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के प्रोमो में भी हुआ। इस बीच विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के घर में जाने को लेकर खबरें आ रही थीं। मधुरिमा ने घर में दोबारा एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी और बड़ी बात कह दी।
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने मधुरिमा के घर में दोबारा एंट्री को लेकर अप्रोच किया। जब इस मामले पर मधुरिमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'नहीं, घर के अंदर जो कुछ भी हम दोनों के बीच हुआ उसके बाद विशाल मेरे परिवार का हिस्सा नहीं हैं।' बिग बॉस में शेफाली जरीवाला से पहले मधुरिमा तुली घर से बाहर गई थीं। मधुरिमा को सजा के तौर पर सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।
पढ़ें: रजनीकांत और पीएम मोदी की राह पर अक्षय कुमार, करने जा रहे हैं ये खास काम