'बिग बॉस 13' के पहले फिनाले का काउंटडाउन शुरू होते ही घरवालों को झटके लगने शुरू होने वाले हैं। वीकेंड के वार में ही सलमान कह चुके हैं कि पहले फिनाले के दौरान कई सदस्य घर से बाहर कर दिए जाएंगे, उनकी जगह नए सदस्य घर में शामिल किए जाएंगे। सलमान तीन सदस्यों के तो नाम से भी पर्दा उठा चुके हैं। इनमें शामिल हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला और यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक)। वीकेंड के वार में भले ही सलमान ने सभी घरवालों को कह दिया हो कि दिवाली के कारण इस सप्ताह कोई बाहर नहीं होगा, लेकिन सूत्र बताते हैं कि आज एक सदस्य घर से बाहर कर दिया जाएगा।
Bigg Boss 13: कई झटके लगने तय, ये कंटेस्टेंट होगा बाहर, सिद्धार्थ-रश्मि की फराह की कोर्ट में पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#BB13
— The Khabri (@TheKhbri) October 27, 2019
As Per Sources #SiddharthaDey
EVICTED
प्रोमो में दिखाया गया है कि कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच सुलह कराने के लिए पहुंचती हैं। फराह जज की भूमिका निभाती हैं और दोनों पक्षों की बात सुनती हैं। सिद्धार्थ रश्मि पर झूठी होने का आरोप लगाते हैं, जबकि रश्मि कहती हैं कि वह अपनी तगड़ी बॉडी के साथ अचानक सामने आकर डराते हैं। दोनों के बीच गरमागरमी हो जाती है, जिसकी वजह से फराह बीच में ही उठकर चली जाती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस जबसे शुरू हुआ है, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच में नोक झोक जारी है। वीकेंड के वार में सलमान खुद रश्मि को बोल चुके हैं कि अगर सिद्धार्थ शुक्ला बाहर हो जाते हैं तो तुम घर में अकेली क्या करोगी?
.@TheFarahKhan ki adaalat mein kisey milega insaaf - @sidharth_shukla ya @TheRashamiDesai?
— COLORS (@ColorsTV) October 28, 2019
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan @bharatpeindia @AmlaDaburIndia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/IEO4NraqiF