'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार में सलमान खान शहनाज गिल की क्लास लगाते नजर आएंगे। अभी तक सलमान शहनाज को अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट बताते आए हैं। ऐसे में शहनाज को जब वो डांटने लगते हैं तो वो शो में फूट-फूटकर रोने लगती हैं। सलमान यही नहीं रुकते उन्होंने शहनाज को लेकर सिद्धार्थ को भी हिदायत दे डाली।
Bigg Boss 13: सलमान को रास नहीं आई सिडनाज की बढ़ती नजदीकियां, सिद्धार्थ को दी दूर रहने की सलाह
कलर्स टीवी के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिरा और शहनाज खड़े हैं और घरवालों को ये बताना होता है कि दोनों में से सबसे ज्यादा जलन किसको होती है। शहनाज और माहिरा के सामने रखे एक बॉक्स से जाहिर होता है कि सभी घरवालों ने शहनाज का नाम लिया। प्रोमो में शहनाज कहती हैं कि 'सर, मैंने आपको भी जवाब नहीं देना।' शहनाज की ये बातें सुन सलमान चिल्ला पड़ते हैं।
सलमान कहते हैं कि 'शहनाज, सिर पीटना, रोना-धोना, ये ड्रामा, ये नाटक ना, मेरे सामने मत करना। मैं तुम्हारे साथ बहुत इज्जत से पेश आता हूं तुम भी मेरे साथ इज्जत से पेश आओ।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'आपने मुझे धोखा दिया है। मुझे नहीं रहना यहां पर।' सलमान कहते हैं, 'तो मत रहो'।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तुम्हें इस मामले में बहुत ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि वो तुमसे प्यार करने लगी है।' साफ है कि सलमान नहीं चाहते कि सिद्धार्थ और शहनाज के बीच नजदीकियां बढ़ें। तभी वो सिद्धार्थ से एक डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए कह रहे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज दिया है। शहनाज तो सिद्धार्थ को लेकर पहले ही कह चुकी हैं सिद्धार्थ को लेकर उनके दिल में फीलिंग है। वहीं सिद्धार्थ ने भी कहा था कि वो शहनाज को पसंद करते हैं हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि वो उन्हें एक दोस्त की तरह पसंद करते हैं।
Bigg Boss 13: जानी दुश्मन बन बैठे हैं सिद्धार्थ-रश्मि, पुराने इंटरव्यू का दावा- 'कभी थे अच्छे दोस्त'