{"_id":"5e0080fc8ebc3e87ae37e727","slug":"ishq-subhan-allah-actress-monica-khanna-love-wish-list-for-her-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं 'इश्क सुभान अल्लाह' की ये अभिनेत्री, इंटरव्यू में किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं 'इश्क सुभान अल्लाह' की ये अभिनेत्री, इंटरव्यू में किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल की लड़कियां अपने होने वाले पति की खूबियों को लेकर एक लम्बी लिस्ट रखती हैं। ऐसे ही टीवी शो 'इश्क सुभान अल्लाह' की अभिनेत्री मोनिका खन्ना के दिल में भी अपने होने वाले हमसफर को लेकर कुछ तमन्नाएं हैं। वह चाहती हैं कि उनका होने वाला जीवन साथी हिंदी सिनेमा के खान अभिनेता शाहरुख और सलमान की खूबियां समेटे हुए होना चाहिए।
2 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
धारावाहिक में जीनत का किरदार निभा रहीं मोनिका खान अभिनेताओं की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वह बताती हैं, 'मैं बहुत फिल्मी लड़की हूं। मैं ऐसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं जिनमें भरपूर रोमांस और ड्रामा होता है। इसलिए मैं एक ऐसे लड़के की तलाश कर रही हूं जिसमें शाहरुख के उन अलग-अलग किरदारों के गुण हों, जो उन्होंने अब तक अपनी फिल्मों में निभाए हैं। मुझे एक ऐसा लड़का चाहिए जो मुझे निस्वार्थ भाव से चाहे। अगर कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे लड़के को जानता हो तो कृपया मुझे जरूर बताए।'
3 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं है। वह अपनी कामनाओं की लिस्ट बताते हुए आगे कहती हैं, 'मैं जितनी बड़ी फैन शाहरुख की हूं, उतना ही मैं सलमान को भी चाहती हूं। लड़का बेशक शाहरुख जैसा रोमांटिक होगा लेकिन उसकी पर्सनालिटी बिल्कुल सलमान जैसी होनी चाहिए। मैं इनकी फिल्मों का पूरा मजा लेने के लिए चंदन जैसे थिएटर जाती हूं। ताकि मुझे ज्यादा भीड़-भाड़ का सामना न करना पड़े। और उनके स्वैग पर दर्शकों की सीटियों का आनंद ले सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोनिका खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका, खान अभिनेताओं की इतनी बड़ी दीवानी हैं कि उन्होंने अपने सह-अभिनेताओं से भी कह रखा है कि वह उनके लिए एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश करें। वह बताती हैं, 'सेट पर मेरी पूरी टीम बड़ी शिद्धत से चाहती है कि मेरी शादी हो जाए। वो सब तल्लीनता से मेरे लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं। मैं अक्सर शर्मा जाती हूं लेकिन वे सब कलाकारों के साथ मेरी जोड़ी बनाने में लगे रहते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।