अभिनेता सलमान खान फिल्मों के अलावा अपने छोटे पर्दे के शोज की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह लंबे समय से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस का 13वां सीजन है। बाकि सीजन की तरह बिग बॉस 13 भी काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं जब सलमान खान इसके वीकेंड का वार में आते हैं तो दर्शकों का उत्साह हो और भी बढ़ जाता है। वीकेंड का वार में सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाते हैं।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
सलमान खान पूरे हफ्ते के शो की अच्छे से जांच-पड़ताल करने के बाद कंटेस्टेट्स की क्लास लगाते हैं। ऐसे में सलमान खान ने खुलासा किया है कि वह किस तरह से बिग बॉस के पूरे हफ्ते के एपिसोड्स की जांच-पड़ताल करते हैं। दरअसल इस बार हुए बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे। यहां सभी ने सलमान खान के साथ काफी मस्ती भी है। इस दौरान वरुण धवन ने सलमान खान ने पूछा की वह बिग बॉस के सभी एपिसोड्स कैसे देखते हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
वरुण धवन के सवाल पर सलमान खान ने कहा कि 'पहले तो हर एपिसोड मैं देखता हूं। कई बार ऐसा होता है कि इतनी सारी बातें इकट्ठी होती हैं कि कौन किसको गालियां दे रहा है, किसपर चिल्ला रहा है, इतने सारे ट्रैक्स होते हैं कि मजबूरी में मुझे एक और बार देखना पड़ता है।' इसके बाद वरुण सलमान से पूछते हैं कि, 'आप यहां कब-कब आते हैं?' जिसपर सलमान ने कहा, 'ज्यादतर एक रात पहले आता हूं और इनका लाइव भी देख लेता हूं और फिर हर चीज रिवाइज भी कर लेती हूं।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इसके अलावा वरुण धवन ने सलमान खान से बिग बॉस 13 को लेकर और भी ढेर सारी बाते कीं। बात करें बिग बॉस 13 की तो सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 13 का फिनाले होने में अब कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बिग बॉस 13 की ट्रोफी जीतने की रेस शुरू हो गई है। वहीं अब इन सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस के घर में रहना और खेल को समझना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के ग्रांड फिनाले को सिर्फ दो हफ्ते ही रह गए हैं। अभी घर में 8 कंटेस्टेंट बचे हैं। सबकी निगाहें इस बार के विजेता पर टिकी हैं। इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है। दर्शक शहनाज, आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से किसी एक को विजेता बनते देखना चाहते हैं। तीनों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान ने शेफाली जरीवाला को घर से बेघर कर दिया।
पढ़ें: Bigg Boss 13: फिनाले से दो हफ्ते पहले बिग बॉस ने चली अपनी चाल, आसिम-विशाल के खेल का किया पर्दाफाश