'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बाहर से आए कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन अभी भी घर में बरकरार है। इन कनेक्शंस को 'बिग बॉस' ने कहा था कि आप लोगों को बाहर की कोई भी बात घर में नहीं करनी है। बावजूद इसके कुछ घरवाले बाहर की बातों को घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से करते दिखे। अब इन कंटेस्टेंट्स की क्लास सलमान खान 'वीकेंड का वार' में लगाएंगे। सलमान की क्लास लगाने वाला 'बिग बॉस' का प्रोमो वीडियो आ गया है।
2 of 5
Himanshi Khurana
- फोटो : Instagram
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान हिमांशी खुराना को जमकर सुना रहे हैं। सलमान हिमांशी से कहते हैं-'बिग बॉस ने साफ कहा था कि बाहर की कोई बात घर में मत करना लेकिन आप नहीं रुकीं। घर की बातें आप बता भी रही थीं तो उन्हें नहीं बताई जिनके बारे में थी।' इसके बाद सलमान ने घरवालों को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में हिमांशी आसिम और विशाल से अरहान के मैसेज के बारे में बता रही होती हैं।
3 of 5
Himanshi Khurana
- फोटो : twitter
इस वीडियो में हिमांशी इन दोनों से कहती दिख रही हैं-'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि से बहुत डिस्टर्ब है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया।'
4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : voot
'उसने मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' इस वीडियो को देखते ही रश्मि देसाई और देवोलीना हिमांशी पर भड़क जाती हैं।
5 of 5
Rashami Desai and Devoleena
- फोटो : Instagram
रश्मि कहती हैं- 'माना कि वो तेरा भाई है लेकिन तेरे साथ ये खड़ा हुआ है।' जवाब में हिमांशी कहती हैं- 'मैं आप दोनों के लिए कंसर्न थी।' इस पर सलमान कहते हैं - 'हां, पता है आप कितनी कंसर्न थीं।' इसके बाद देवोलीना कहती हैं- 'जो अभी हिमांशी ने बोला कि मेरा पार्टनर अगर होता तो मैं उसे इतना नीचे नहीं गिराती। सलमान से देवो कहती हैं कि रश्मि ने ये बात आपसे छिपाई कि उसे शादी वाली बात पता थी लेकिन बच्चे वाली नहीं। सच ये है कि उसे शादी वाली बात भी नहीं पता थी।'
बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ पारस की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल, कहा- 'वो रातभर रोएगा'