फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान ने घरवालों के सामने हिमांशी को लताड़ा, अरहान से जुड़ी बात सुनते ही भड़कीं रश्मि

Sun, 02 Feb 2020 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 02 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Himanshi Khurana related with Rashami Desai Arhaan Khan
Rashami Desai, Salman Khan, Himanshi - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बाहर से आए कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन अभी भी घर में बरकरार है। इन कनेक्शंस को 'बिग बॉस' ने कहा था कि आप लोगों को बाहर की कोई भी बात घर में नहीं करनी है। बावजूद इसके कुछ घरवाले बाहर की बातों को घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से करते दिखे। अब इन कंटेस्टेंट्स की क्लास सलमान खान 'वीकेंड का वार' में लगाएंगे। सलमान की क्लास लगाने वाला 'बिग बॉस' का प्रोमो वीडियो आ गया है। 

Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Himanshi Khurana related with Rashami Desai Arhaan Khan
Himanshi Khurana - फोटो : Instagram

इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान हिमांशी खुराना को जमकर सुना रहे हैं। सलमान हिमांशी से कहते हैं-'बिग बॉस ने साफ कहा था कि बाहर की कोई बात घर में मत करना लेकिन आप नहीं रुकीं। घर की बातें आप बता भी रही थीं तो उन्हें नहीं बताई जिनके बारे में थी।' इसके बाद सलमान ने घरवालों को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में हिमांशी आसिम और विशाल से अरहान के मैसेज के बारे में बता रही होती हैं। 

Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Himanshi Khurana related with Rashami Desai Arhaan Khan
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

इस वीडियो में हिमांशी इन दोनों से कहती दिख रही हैं-'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि से बहुत डिस्टर्ब है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Himanshi Khurana related with Rashami Desai Arhaan Khan
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

'उसने मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' इस वीडियो को देखते ही रश्मि देसाई और देवोलीना हिमांशी पर भड़क जाती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Himanshi Khurana related with Rashami Desai Arhaan Khan
Rashami Desai and Devoleena - फोटो : Instagram

रश्मि कहती हैं- 'माना कि वो तेरा भाई है लेकिन तेरे साथ ये खड़ा हुआ है।' जवाब में हिमांशी कहती हैं- 'मैं आप दोनों के लिए कंसर्न थी।' इस पर सलमान कहते हैं - 'हां, पता है आप कितनी कंसर्न थीं।' इसके बाद देवोलीना कहती हैं- 'जो अभी हिमांशी ने बोला कि मेरा पार्टनर अगर होता तो मैं उसे इतना नीचे नहीं गिराती। सलमान से देवो कहती हैं कि रश्मि ने ये बात आपसे छिपाई कि उसे शादी वाली बात पता थी लेकिन बच्चे वाली नहीं। सच ये है कि उसे शादी वाली बात भी नहीं पता थी।' 

बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ पारस की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल, कहा- 'वो रातभर रोएगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed