सलमान खान स्टारर बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार कुछ न कुछ शो में ऐसा देखने को मिलता है जिससे शो सुर्खियों में आ जाता है। इसके अलावा सलमान खान भी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसने सलमान खान को बेहद नाराज कर दिया है।
VIDEO: गुस्से में बिग बॉस के स्टेज पर चीखने लगे सलमान खान, कह दिया शो को अलविदा
दरअसल बिग बॉस अपने पहले फिनाले के काफी करीब पहुंच गया है। ऐसे में कलर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान पहले कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखते हैं और फिर बाद में गुस्से में अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बता दें कि इस रविवार को आईफा अवॉर्ड्स 2019 की वजह से 'बिग बॉस 13' टेलिकास्ट नहीं किया गया था। इसके चलते वीकेंड का वार आज (सोमवार) दिखाया जाएगा। यानी सलमान खान आज किसी ने किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से अभी तक ये तो पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान किस पर गुस्सा हो रहे हैं। वहीं ये सवाल भी मंडराने लगा है कि क्या सलमान खान सच में बिग बॉस को होस्ट करना छोड़ देंगे या फिर अपने गुस्से में लिए गए फैसले को वापस ले लेंगे।
पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार खिलाड़ी को डेट कर रहीं नताशा! घरवालों से की है मुलाकात