रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का रिश्ता आगे बढ़ ही रहा था कि अरहान के एक सच ने अभिनेत्री को हिला कर रख दिया है। सलमान ने 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में सभी घरवालों के सामने अरहान की शादी और बच्चे की असलियत बताई जिसे जानकर रश्मि हैरान रह गईं। इस बीच अरहान खान से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। इस खबर के मुताबिक रश्मि देसाई के पीठ पीछे अरहान उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
Bigg Boss 13: अरहान खान पर एक और आरोप, रश्मि के पीठ पीछे घर और पैसों का कर रहे इस्तेमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट में रश्मि देसाई के करीबी सूत्रों ने अरहान खान को लेकर बड़ा बयान दिया। सूत्रों के मुताबिक- 'रश्मि अरहान पर भरोसा करती हैं। बिग बॉस में जाने से पहले रश्मि ने अरहान को अपने बैंक अकाउंट्स और घर संभालने की जिम्मेदारी दी थी। रश्मि बिग बॉस में हैं तो अरहान अब उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।'
'अरहान ने रश्मि की सेविंग्स खर्च करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अरहान ने रश्मि देसाई के घर पर रहना भी शुरू कर दिया है। अरहान के घर में दोबारा जाने के बाद अब अरहान का परिवार रश्मि के घर पर रह रहा है। रश्मि को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। रश्मि के करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को यह सब पता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'
अरहान का सच सामने आने के बाद शो में रश्मि देसाई रोती नजर आईं। इस शो के बाद सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई के प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आए हैं और अरहान का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रश्मि से हिम्मत न हारने के लिए कह रहे हैं। #StayStrongRashami भी टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा है।
अरहान के शो में दोबारा एंट्री के बाद ऐसी खबरें थीं कि अरहान और रश्मि की शादी 'बिग बॉस' में शादी को लेकर मेकर्स प्लान कर रहे हैं। इस बात की जानकारी बिग बॉस से जुड़ी खबर देने वाले द खबरी ने ट्वीट में दी थी। फिलहाल आने वाले एपिसोड में देखना होगा इस खुलासे के बाद रश्मि और अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेगा।
Bigg Boss 13: अरहान का सच जानकर हैरान हो गईं रश्मि देसाई, सलमान के सामने ही फूट-फूटकर रोईं