छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' दर्शकों के बीच तो चर्चा का विषय है ही। साथ ही साथ इसके पूर्व कंटेस्टेंट्स भी इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। तभी तो कभी कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की तरफदारी करता है तो कभी कोई किसी कंटेस्टेंट की टांग खिंचाई करता है। ऐसे ही एक पूर्व कंटेस्टेंट और बिग बॉस के विनर ने रश्मि देसाई पर तंज कसा है।
इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने कसा रश्मि देसाई पर तंज, कहा- 'ये रश्मि का घर लग रहा है'
बिग बॉस के सीजन 3 के विनर विंदू दारा सिंह इसके हर सीजन को बड़ी ही बारीकी से देखते हैं और उस पर अपनी प्रतक्रिया भी देते हैं। लगता है विंदू शो में रश्मि को मिल रही फुटेज से खासे खुश नहीं हैं। इसीलिए विंदू ने ट्वीट कर कहा है कि बिग बॉस हाउस इस बार रश्मि का घर ज्यादा लग रहा है।
विंदू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में विंदू ने लिखा, 'बिग बॉस का घर नहीं, ये रश्मि देसाई के घर जैसा ज्यादा दिख रहा है। रश्मि अपनी दोस्त के साथ एविक्ट हुईं। फिर अपनी दोस्त के साथ दोबारा एंट्री की। रश्मि की दोस्त बीमारी की वजह से शो से बाहर हुई। अब उनके करीबी दोस्त अरहान की नई री-एंट्री हुई। हर किसी को 2 बार चांस मिले। इसे कहते हैं- दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर हाथ मार गया।'
BB ka ghar nahin,looks more like Rashmi ka ghar!
Evicted along wt her friend
Re-entry aling wt her frnd
Friend is out of house cause of illness
Nw re-entry of a v close friend (Arhaan)
Each one gets 2 Lives!
Isseh keh teh hai -The Monkey took the cheese between two fighting cats
इसके बाद विंदू ने एक ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हर किसी को दो बार चांस मिलना चाहिए और घूमने फिरने के लिए ताजी हवा भी। पुराने एपिसोड देखो और बीबी होटल में एंट्री करो। पहले दिन से यहां पर कितने मेंबर्स हैं? अब रिस्की हो गया है। पर होश में है।'
Everybody should be given two lives and fresh air to roam around, watch past episodes and check in the BB Hotel!
How many members are there from day 1?
Abb jat risky ho gaya hai! Par hosh main hai!#BB13
बता दें कि विंदू रश्मि के बर्ताव और उनके एविक्शन, दोबारा एंट्री और अरहान की रि-एंट्री को लेकर तंज कस रहे थे। विंदू पहले दिन से ही सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में हैं। विंदू को सिद्धार्थ की स्ट्रेटजी काफी पसंद है। विंदू तो यहां तक कह चुके हैं कि इस बार शो के विनर सिद्धार्थ ही रहेंगे।