{"_id":"5e213d778ebc3e4add5fdd0d","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-niece-made-friendship-sidharth-shukla-and-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: रश्मि के भतीजों ने करवाई सिद्धार्थ से उनकी दोस्ती, गले मिलते ही खूब रोईं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: रश्मि के भतीजों ने करवाई सिद्धार्थ से उनकी दोस्ती, गले मिलते ही खूब रोईं
Fri, 17 Jan 2020 10:24 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
बिग बॉस 13 में इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट अपने घरवालों से मिलेंगे । अभी तक आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के घरवाले आ चुके हैं । अब आज सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और आसिम रियाज के परिवार वाले आएंगे । हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है ।
bigg boss
- फोटो : social media
इसमें दिखा कि रश्मि देसाई का भतीजा और भतीजी उनसे मिलने के लिए आते हैं । रश्मि उन्हें देख रोने लगती हैं । रश्मि का भतीजा उनसे कहता है कि आपने सिद्धार्थ भाई से दोस्ती क्यों तोड़ दी । इसके बाद दोनों बच्चे रश्मि को बाहर लेकर आते हैं और फिर सिद्धार्थ को भी अपने पास बुलाते हैं ।
bigg boss
- फोटो : social media
वो सिद्धार्थ से कहते हैं कि हम चाहते हैं आप दोनों दोस्ती कर लें । इसके बाद रश्मि और सिद्धार्थ एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं । इसके बाद बच्चों ने कहा कि आप दोनों गले भी मिलो । फिर दोनों गले मिलते हैं । सभी घरवाले ये देखकर काफी खुश हो जाते हैं । इसके बाद सिद्धार्थ दोनों बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए ।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
वहीं पारस छाबड़ा भी सारे गिले-शिकवे भूल रश्मि के भतीजे-भतीजी को गोद में उठाते नजर आए । अब देखना ये है कि रश्मि और सिद्धार्थ की ये दोस्ती कितने दिनों तक चलती है । बता दें कि इससे पहले घर में शहनाज के पिता और माहिरा शर्मा की मां आई थीं ।
विज्ञापन
Bigg Boss 13
- फोटो : you tube
दोनों ने ही पारस छाबड़ा की क्लास लगाई । माहिरा की मां ने पारस को याद दिलाया कि उनकी बाहर एक गर्लफ्रेंड है और माहिरा सिर्फ उनकी दोस्त है । साथ ही ये भी कहा कि वो ज्यादा माहिरा को किस्सी ना किया करें क्योंकि ये सब देखने में अच्छा नहीं लगता है । वहीं शहनाज के पिता ने पारस को फटकारते हुए कहा कि तुम्हारी वजह से माहिरा और शहनाज के बीच जेलस वाला झगड़ा हुआ है ।