बिग बॉस 13 में इस हफ्ते फैमिली राउंड शुरू हो चुका है । सभी कंटेस्टेंट के घर से उनके परिवार से कोई ना कोई सदस्य मिलने आएगा । अभी तक आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के घरवाले आ चुके हैं । अभी सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और आसिम रियाज के परिवार वाले आएंगे । हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है ।
Bigg Boss 13: फैमिली राउंड में फूट-फूटकर रोने लगीं रश्मि, सिद्धार्थ ने अपने हाथों से पानी पिलाया
इस प्रोमो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखने के लिए दर्शक पूरा सीजन तरसते रहे । दरअसल, घर में सिद्धार्थ की मां आईं । सिद्धार्थ ने सबसे पहले उन्हें रश्मि से मिलवाया । सिद्धार्थ कहते हैं कि ये रश्मि है और ये मेरा संयम टेस्ट करती रहती हैं । फिर रश्मि कहती हैं, 'मैं इसका ख्याल रखती हूं और ये मेरा ख्याल रखता है ।' ये सुन सब हंसने लगते हैं ।
सिद्धार्थ की मां के जाने के बाद रश्मि भावुक हो जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं । इसके बाद सिद्धार्थ उनके पास जाते हैं और उन्हें चुप कराते हैं । रश्मि की गर्दन फंदे में फंसी होती है । इसलिए वो कुछ नहीं कर पातीं । फिर सिद्धार्थ उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाते हैं । दोनों को इस तरह देख सभी भावुक हो जाते हैं ।
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
ये सब आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा । रश्मि के घर से उनके भतीजे-भतीजी आएंगे । वो रश्मि से कहेंगे कि आपने सिद्धार्थ भाई से दोस्ती क्यों तोड़ दी । इसके बाद ये छोटे बच्चे दोनों की दोस्ती करवाएंगे । साथ ही दोनों को गले मिलने के लिए भी कहेंगे । वहीं प्रोमो में सिद्धार्थ और पारस बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए ।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बता दें कि पारस छाबड़ा की मां घर में आएंगी । वहीं आसिम रियाज के भाई की घर में एंट्री होगी । आसिम अपने भाई से हिमांशी के बारे में पूछेंगे । घर में आसिम से कहा गया था कि हिमांशी की शादी हो चुकी है । इस वजह से वो बहुत दुखी थे । आसिम अपने भाई से कहेंगे कि जो मैंने सुना है वो सब गलत है ना ।
तीन बच्चों के पिता कमाल अमरोही के प्यार में पड़ गईं थीं मीना कुमारी, दो घंटे में रचाई शादी