फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अरहान पर खुलासे के बाद रश्मि ने घरवालों के सामने तोड़ा रिश्ता, बोलीं- 'तुमने मुझे...'

Tue, 17 Dec 2019 03:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 17 Dec 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai end relationship with Arhaan Khan
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

'बिग बॉस' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। अरहान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद रश्मि को प्रपोज किया जिसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया। अब दोनों की राह अलग हो चुकी है जिसकी वजह अरहान खान की सच्चाई सामने आना है। सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया। जिसके बाद काम्या पंजाबी और हिना खान ने भी बातों बातों में रश्मि को अरहान से दूर रहने को कहा। इसके बाद रश्मि ने अरहान से अपना रिश्ता तोड़ लिया। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai end relationship with Arhaan Khan
Rashami, Arhaan and Vikas - फोटो : voot

रश्मि ने अरहान से कहा- 'मुझे ये जो चीजें सुनने में आई हैं मैं उन चीजों को लेकर परेशान हूं। तुमने क्यों बोलीं हमारी निजी चीजें।' अरहान ने कहा- 'आपको इस चीज का जवाब चाहिए इसलिए मैं आपको दे रहा हूं। उस दिन जब मैं बात कर रहा था तो मेरे बोलने का एक ही मतलब था। वह एक मजबूत औरत है। उसने जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। जिसके बाद वह यहां तक पहुंची हैं।' 

Bigg Boss 13 Rashami Desai end relationship with Arhaan Khan
Rashami Desai - फोटो : voot

इसके बाद रश्मि ने कहा- 'तुमने ये बोला है कि तुमने मुझे यहां तक पहुंचाया है। तुमने जो चीजें बोली हैं वो मैंने भी कही हैं। मैंने उन चीजों को बहुत ही अलग तरीके से रखा और तुमने जिस तरह से लोगों के सामने लेकर आए वो गलत है।' जवाब में अरहान ने कहा- 'हो सकता है कि मेरे शब्द गलत हो उसके लिए माफी चाहता हूं। मैं यहां पर अपने आपको सुपीरियर दिखाने नहीं आया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai end relationship with Arhaan Khan
Rashami, Vikas and Arhaan - फोटो : voot

इन दोनों की बात विकास गुप्ता सुन रहे थे। विकास ने अरहान से कहा- 'मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जिस तरीके से तुमने कहां कि वो सड़क पर आ गई थी और तुम उसे यहां तक लेकर आए वो गलत था।' फिर रश्मि ने कहा- 'मेरे भाई से पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे घर पर तुम्हारे परिवार के लोग रह रहे थे। मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल हैं। तुम भी बहुत परेशान हो और मैं उससे ज्यादा, क्योंकि मैंने कुछ चीजों की तुमसे उम्मीद नहीं की थी। रातोंरात कुछ भी ठीक होने वाला नहीं है। इसलिए हम लोग अब बस दोस्त रहते हैं।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai end relationship with Arhaan Khan
Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि ने आगे कहा- 'ये जो चीजें हुई हैं न तुम्हारे लिए अच्छी हैं और न मेरे लिए। इसलिए ये अच्छा है।' जवाब में अरहान ने कहा- 'आप सही हैं जो कहेंगे वैसा ही होगा और ये सही में अच्छा फैसला है।' आपको बता दें, अरहान खान पर एक के बाद एक कई खुलासे हुए। पहले सलमान ने शादी और बच्चे के बारे में बताया। उसके बाद रश्मि के भाई ने फैसला बाहर आकर लेने को कहा। इसके बाद रश्मि के करीबी दोस्तों ने भी रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने को कहा था। 

Bigg Boss 13: मास्टरमाइंड की चाल से नहीं बच पाए आसिम, सिद्धार्थ के आते ही सात लोग हुए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed