फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आरती के सामने फूट फूटकर रोईं रश्मि देसाई, बोलीं- 'अंदर ही अंदर मर रही हूं'

Fri, 17 Jan 2020 06:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai cried in front of Aarti Singh says I am dying inside
Aarti Singh and Rashami Desai - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई शो की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। वजह शो में उनके सक्रिय रहने से ज्यादा निजी मुद्दे बने। रश्मि का पहले सिद्धार्थ शुक्ला से बात बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद अरहान खान के खुलासे ने उन्हें हिलाकर रख दिया। इन सब से उन्होंने शो में किसी तरह से खुद को संभाला। इस बीच रश्मि एक बार फिर से शो में आरती के सामने अपने निजी मामलों को लेकर परेशान दिखीं और खूब रोईं। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai cried in front of Aarti Singh says I am dying inside
Aarti and Rashami - फोटो : voot

17 जनवरी को प्रसारित एपिसोड में रश्मि देसाई आरती सिंह से दिल की बात कह रही थीं। आरती ने रश्मि से कहा कि 'तुम्हें अरहान की बात पता चली लेकिन तुमने बहुत आसानी से सब कुछ संभाल लिया। मैं तुम्हारी जगह होती तो उसका दोबारा मुंह तक नहीं देखती।' तभी रश्मि ने आरती से कहा कि 'मुझे जिंदगी में बहुत अकेलापन महसूस होता है।'

Bigg Boss 13 Rashami Desai cried in front of Aarti Singh says I am dying inside
Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि ने आरती से आगे कहा- 'ऐसे ऐसे मोड़ पर आकर भी मैं खड़ी रहती हूं लेकिन अब बहुत हो गया है। कभी कभी ऐसा लगता है कि मेरे कोई सपने नहीं बचे हैं। मेरे जो अपने हैं वो भी मेरे नहीं हैं। थक चुकी हूं। किसी और की गलती छुपाने के लिए मैं अपनी ही बैंड बजवाती रहती हूं। इस जिंदगी से तंग आ चुकी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai cried in front of Aarti Singh says I am dying inside
Aarti Singh and Rashami Desai - फोटो : voot

'बहुत सी बातें बोत भी नहीं पाती। अंदर ही अंदर मर रही हूं। ये तीन महीने मेरे लिए मुश्किल रहे हैं। मुझे लगा कि खुद को संभाल लूंगी। अब घुटन हो रही है। हर बात पर रोना आ रहा है। कोई भी चीज आसानी से मुझे नहीं मिली है।' आपको बता दें, रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि ने टीवी शो 'उतरन' में साथ काम किया था। इसी सीरियल के दौरान दोनों को प्यार हुआ फिर शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai cried in front of Aarti Singh says I am dying inside
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo

बिग बॉस में अरहान खान ने रश्मि से अपने प्यार को स्वीकार किया। इसके बाद सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे का सच रश्मि देसाई को बताया था। सलमान के इस खुलासे के बाद रश्मि टूट गई थीं। जिसके बाद सलमान घर में आए थे और उन्हें समझाया भी था। 

Bigg Boss 13: जेल में बंद होने के बाद भी नहीं सुधरीं मधुरिमा, फ्राईपैन से मारने के बाद अब फेंका पानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed