'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई शो की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। वजह शो में उनके सक्रिय रहने से ज्यादा निजी मुद्दे बने। रश्मि का पहले सिद्धार्थ शुक्ला से बात बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद अरहान खान के खुलासे ने उन्हें हिलाकर रख दिया। इन सब से उन्होंने शो में किसी तरह से खुद को संभाला। इस बीच रश्मि एक बार फिर से शो में आरती के सामने अपने निजी मामलों को लेकर परेशान दिखीं और खूब रोईं।
2 of 5
Aarti and Rashami
- फोटो : voot
17 जनवरी को प्रसारित एपिसोड में रश्मि देसाई आरती सिंह से दिल की बात कह रही थीं। आरती ने रश्मि से कहा कि 'तुम्हें अरहान की बात पता चली लेकिन तुमने बहुत आसानी से सब कुछ संभाल लिया। मैं तुम्हारी जगह होती तो उसका दोबारा मुंह तक नहीं देखती।' तभी रश्मि ने आरती से कहा कि 'मुझे जिंदगी में बहुत अकेलापन महसूस होता है।'
3 of 5
Rashami Desai
- फोटो : voot
रश्मि ने आरती से आगे कहा- 'ऐसे ऐसे मोड़ पर आकर भी मैं खड़ी रहती हूं लेकिन अब बहुत हो गया है। कभी कभी ऐसा लगता है कि मेरे कोई सपने नहीं बचे हैं। मेरे जो अपने हैं वो भी मेरे नहीं हैं। थक चुकी हूं। किसी और की गलती छुपाने के लिए मैं अपनी ही बैंड बजवाती रहती हूं। इस जिंदगी से तंग आ चुकी हूं।'
4 of 5
Aarti Singh and Rashami Desai
- फोटो : voot
'बहुत सी बातें बोत भी नहीं पाती। अंदर ही अंदर मर रही हूं। ये तीन महीने मेरे लिए मुश्किल रहे हैं। मुझे लगा कि खुद को संभाल लूंगी। अब घुटन हो रही है। हर बात पर रोना आ रहा है। कोई भी चीज आसानी से मुझे नहीं मिली है।' आपको बता दें, रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि ने टीवी शो 'उतरन' में साथ काम किया था। इसी सीरियल के दौरान दोनों को प्यार हुआ फिर शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी।
5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : file photo
बिग बॉस में अरहान खान ने रश्मि से अपने प्यार को स्वीकार किया। इसके बाद सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे का सच रश्मि देसाई को बताया था। सलमान के इस खुलासे के बाद रश्मि टूट गई थीं। जिसके बाद सलमान घर में आए थे और उन्हें समझाया भी था।
Bigg Boss 13: जेल में बंद होने के बाद भी नहीं सुधरीं मधुरिमा, फ्राईपैन से मारने के बाद अब फेंका पानी