'बिग बॉस' में देवोलीना घर से बेघर हो गई हैं। देवोलीना के अचानक शो को अलविदा कहने से उनके प्रशंसक परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देवोलीना को तबीयत ठीक ना होने की वजह से शो को बीच में छोड़ना पड़ा। ऐसे में इस 'वीकेंड का वार' में देवोलीना के बाद कौन सा सदस्य अब घर से बाहर जाएगा इसे लेकर हर कोई उत्सुक है। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान ने नॉमिनेटड छह कंटेस्टेंट्स में से दो को छोड़कर बाकी सभी को सुरक्षित होने के जानकारी दे दी थी। अब तलवार दो प्रतियोगियों पर लटकी है।
BB13: 'वीकेंड का वार' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा में से कौन होगा बाहर? सलमान से पहले जानें
इन दो कंटेस्टेंट्स के नाम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। सलमान ने नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स को सुरक्षित बताते हुए माहिरा और पारस को बताया कि उन्हें कम वोट मिले हैं। पारस और माहिरा को छोड़कर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और विकास (हिंदुस्तानी भाऊ) नॉमिनेटड थे।
ऐसे में अब सवाल उठता है कि माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा में कौन घर से बाहर जाएगा। 'बिग बॉस' से अंदर की जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते और कोई बेघर नहीं होगा। देवोलीना के बाहर जाने से पहले खेसारी लाल यादव बाहर हुए थे।
#EXCLUSIVE Shocking! Devoleena Has been Eliminated from BB house because of Illness
No one among Nominated Eliminated
Retweet if Shocked#TheKhabri
इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि देवोलीना के बाहर जाते ही एक साथ तीन लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। 'द खबरी' ने मधुरिमा तुली के घर में जाने की जानकारी दी थी। इस बीच पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दो और कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री होगी। यह दोनों कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस 13' से बेघर हो चुके थे। इन कंटेस्टेंट्स के नाम शेफाली बग्गा और अरहान खान हैं।
दिलचस्प बात है कि अरहान खान ने शो से बाहर जाते ही घर में दोबारा जाने की इच्छा जताई थी। अरहान ने कहा था- 'वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया। मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है। मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था। मुझे लगता है कि हमारे बीच दोस्ती से भी ज्यादा कुछ था। घर के अंदर होता तो मैं वहां ही उन्हें प्रपोज कर देता। मैं उससे प्यार करने लगा हूं। मैं घर के अंदर जाकर रश्मि को प्रपोज करना चाहता हूं।'
यह भी पढ़ें- BB13: देवोलीना के बेघर होते ही 'राजा' बने सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल बने 'वजीर' तो रश्मि बनीं 'घोड़ा'