'बिग बॉस' में आने से पहले पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के बीच सब कुछ ठीक था। शो में आने के बाद इन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई जिसका खुलासा खुद आकांक्षा कई बार इंटरव्यू में कर चुकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शो के दौरान पारस घर में माहिरा शर्मा से प्यार का इजहार करते दिखाई दिए। यहां तक कि शो में बात बात कर उन्हें किस भी करते रहते हैं। हाल ही में आकांक्षा ने पारस के इसी बर्ताव पर अपने प्रतिक्रिया दी है। जिसे जानकर पारस को झटका जरूर लग सकता है।
2 of 5
Akanksha Puri and Paras
- फोटो : instagram
आकांक्षा पुरी ने पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात कही। आकांक्षा ने कहा- 'मैं पारस को कभी भी माफ नहीं करूंगी। उन्होंने मेरे प्यार को बदनाम किया है। दुनिया के सामने हमारे रिश्ते तो तार तार किया है। घर में उन्हें लव कनेक्शन नहीं बनाना चाहिए था। शो में उसने जैसा भी किया है उससे हमारा रिश्ता कभी भी वैसा नहीं हो सकता जैसा हुआ करता था।'
3 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
आकांक्षा ने आगे कहा- 'मैं हर रोज पारस का ख्याल रखती थी। उसने माहिरा के साथ लव कनेक्शन बनाते वक्त उसका भी ख्याल नहीं रखा। जब वो शो में गए थे तो मैंने उनसे प्लेब्वॉय वाला साइड दिखाने को कहा था। ये नहीं कहा था कि शो में वह किसी लड़की को किस करें। बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।'
4 of 5
Akanksha Puri
- फोटो : file photo
इससे पहले भी आकांक्षा पारस और अपने रिश्ते पर खुलकर बात कर चुकी हैं। इससे पहले भी पिंकविला वेबसाइट से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा था- 'वह मेरे ऊपर कई चीजों के लिए निर्भर है। जीरो बैलेंस, दो शो जल्द ही ऑफ एयर हो गए, इसलिए मुझे उसका संघर्ष पता है। घर में वो जो भी कर रहा है उसने मुझे अलग मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो भी हो रहा है वो मुझे दिख रहा है। अगर वह सही में ऐसा ही है जैसा दिखा रहा है तो मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती।'
5 of 5
Akanksha Puri
- फोटो : file photo
'मैं अकेले रहकर खुश हूं। इतने साल में मैंने उसे इस तरह से करते हुए कभी नहीं देखा। मैं ऐसे इंसान को अपने पार्टनर के तौर पर कभी नहीं चुनूंगी।' पारस और माहिरा के रोमांस को लेकर आकांक्षा ने कहा- 'अगर कोई मेरे साथ इस तरह से फ्लर्ट करे और हाथ पर कुछ ऐसा करे जिससे लगे कि वो मुझसे प्यार करता है, तो वो इसे देखकर नाराज हो जाएगा। यह सब देखकर कोई कैसे ठीक हो सकता है?'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने मां को सबसे पहले रश्मि से मिलवाया, कहा- 'ये मेरा ख्याल रखती है'