पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा का 'बिग बॉस' में रोमांस देखकर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) लगातार बयान दे रही हैं। इन बयानों की वजह से आकांक्षा घर के बाहर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल की में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने पारस की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। आकांक्षा ने इंटरव्यू में कहा कि पारस के पास जीरो बैलेंस है और हर चीज के लिए मुझ पर निर्भर है।
2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
आकांक्षा पुरी ने यह बातें पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहीं। आकांक्षा ने कहा- 'वह मेरे ऊपर कई चीजों के लिए निर्भर है। जीरो बैलेंस, दो शो जल्द ही ऑफ एयर हो गए, इसलिए मुझे उसका संघर्ष पता है। घर में वो जो भी कर रहा है उसने मुझे अलग मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो भी हो रहा है वो मुझे दिख रहा है। अगर वह सही में ऐसा ही है जैसा दिखा रहा है तो मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती।'
3 of 5
Mahira and Paras
- फोटो : twitter
आकांक्षा ने आगे कहा- 'ऐसे में मैं अकेले रहकर खुश हूं। इतने साल में मैंने उसे इस तरह से करते हुए कभी नहीं देखा। मैं ऐसे इंसान को अपने पार्टनर के तौर पर कभी नहीं चुनूंगी।' पारस और माहिरा के रोमांस को लेकर आकांक्षा ने कहा- 'अगर कोई मेरे साथ इस तरह से फ्लर्ट करे और हाथ पर कुछ ऐसा करे जिससे लगे कि वो मुझसे प्यार करता है, तो वो इसे देखकर नाराज हो जाएगा। यह सब देखकर कोई कैसे ठीक हो सकता है?'
4 of 5
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी
- फोटो : file photo
इससे पहले आकांक्षा ने इंडिया फोरम वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा था कि 'पारस को देखकर लग रहा है हमारा तीन साल का रिश्ता टूट गया है। पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है। मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं ।'
5 of 5
Paras and Mahira
- फोटो : twitter
'मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है । लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती हूं ।' बता दें कि इससे पहले पारस ने आकांक्षा के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाने को लेकर सफाई दी थी।
Bigg Boss 13: मां के बयान के बाद पारस के और नजदीक आईं माहिरा, घरवालों के सामने ही...