बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के बीच फिनाले में पहुंचने की रेस शुरू हो चुकी है । इसके अलावा शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं। कुछ दिन पहले पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने सामने आकर सबको चौंका दिया था । अब आकांक्षा ने शहनाज पर बड़ा आरोप लगाया है ।
2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Paras
- फोटो : voot
3 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
4 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
बता दें कि पारस और आकांक्षा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । दोनों सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं । पारस ने अपनी कलाई पर आकांक्षा के नाम का टैटू भी बनवाया है। आकांक्षा से जब पारस के हाथ पर बने टैटू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'उसने बहुत स्मार्ट तरीके से अपने रेड BFF बैंड की मदद से टैटू छिपाया हुआ है।'
5 of 5
shehnaz kaur gill and paras
- फोटो : voot
'पारस ने इसी साल 12 फरवरी को टैटू बनवाया था। हमारे रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी पर पारस ने मुझे ये गिफ्ट दिया था।' पारस ने शो में आकांक्षा के बारे में बात करते हुए कहा था, 'वो बहुत इमोशनल है । मैं जब भी उससे ब्रेकअप की बात करता हूं, वो रोने लग जाती है ।'