फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13:आते ही पारस ने खोली घरवालों की पोल, इस कंटेस्टेंट को देख बोले-'दूर रह,घोंप देगा छुरा'

Thu, 12 Dec 2019 07:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Dec 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra back in house targets Arhaan Khan and Vishal Aditya Singh
Arhaan, Paras and Vishal - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में एक बार फिर से घरवालों का खेल पलटने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब 'सीक्रेट रूम' से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) घर में ग्रैंड एंट्री करेंगे। पारस की यह एंट्री 12 दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी। पारस को 'बिग बॉस के मुख्य घर में जाने का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में पारस घरवालों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट को देखते ही पारस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर घरवाले चौंक गए। 

Bigg Boss 13 Paras Chhabra back in house targets Arhaan Khan and Vishal Aditya Singh
Paras Chhabra - फोटो : twitter

प्रोमो को बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पारस के आते ही कुछ घरवाले हैरान रह जाते हैं तो कुछ खुश। सबसे पहले माहिरा पारस को गले लगाती हैं। इसके बाद जैसे ही विशाल (Vishal Aditya Singh) उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो वह कहते है 'तू दूर ही रह कब पीठ में छुरा घोंप देगा पता नहीं चलेगा।'

Bigg Boss 13 Paras Chhabra back in house targets Arhaan Khan and Vishal Aditya Singh
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

इसके बाद पारस कहते हैं- 'तुम लोग जो यहां पर दोस्ती कर रहे हो सब झूठ है। विशाल दोस्त के लिए तुम्हारा फिक्र सिर्फ किस करने और गले लगने तक ही है।' इसके बाद पारस रश्मि से कहते हैं- 'अरहान (Arhaan Khan) ने कहा है कि तुम्हारा बैंक अकाउंट जीरो हो गया था। तुम सड़क पर आ गई थीं। यहां तक कि आज तुम यहां पर हो तो इनकी वजह से हो।' पारस के यह कहते ही रश्मि का चेहरा दिखाया गया है जिसमें वह हैरान नजर आईं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra back in house targets Arhaan Khan and Vishal Aditya Singh
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

पारस के साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) प्रोमो वीडियो में नजर नहीं आए। ऐसा इसलिए क्योंकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड से पीड़ित हैं। सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra back in house targets Arhaan Khan and Vishal Aditya Singh
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed