फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: रश्मि के मुंहबोले भाई का खुलासा, बताई सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर की खबरों की असलियत

Wed, 20 Nov 2019 04:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mrunal Jain revealed shocking truth about Siddharth Shukla Rashami Desai affair
Mrunal Jain, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo

'बिग बॉस' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच हर बात पर झगड़ा होता रहता है। बात खाने से शुरू होती है और निजी जिंदगी तक पहुंच जाती है। 'बिग बॉस' में आने से पहले रश्मि और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि शो के दौरान भी शहनाज ने कई बार बोला कि तुम दोनों पति-पत्नी की तरह लड़ाई करते हो। अब इन दोनों के रिश्ते के बारे में रश्मि देसाई के मुंह बोले भाई और मशहूर टीवी अभिनेता ने असलियत बताई है। 

Bigg Boss 13 Mrunal Jain revealed shocking truth about Siddharth Shukla Rashami Desai affair
Rashami Desai and Mrunal Jain - फोटो : file photo

इस मशहूर अभिनेता का नाम मृणाल जैन है। मृणाल रश्मि का राखी भाई है। हाल ही में स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा अरहान खान के बारे में भी कई खुलासे किए। इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा- 'मैंने भी रश्मि और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें पढ़ी हैं। यहां तक कि मैंने उनसे इस बारे में भी पूछा था। उसने साफ इनकार कर दिया था। मैं उस पर विश्वास करता हूं और वो मुझसे कभी भी कुछ छिपाती नहीं है।' 

Bigg Boss 13 Mrunal Jain revealed shocking truth about Siddharth Shukla Rashami Desai affair
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

जब मृणाल से पूछा गया कि क्या सही में सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई को टारगेट कर रहे हैं?जवाब में मृणाल ने कहा- 'मैं इस पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहता लेकिन मैंने कुछ ट्वीट देखें हैं। इन्हें देखने के बाद मैं भी असमंजस में हूं कि वह सही है या फिर उनकी यह कोई प्लानिंग है।' इसके साथ ही मृणाल ने रश्मि और अरहान खान के रिश्ते पर भी अपनी राय दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mrunal Jain revealed shocking truth about Siddharth Shukla Rashami Desai affair
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

मृणाल ने कहा कि 'मुझे इतना पता है कि रश्मि उसे पसंद करती हैं लेकिन लोगों ने उन्हें पहले ही कपल बता दिया है।' आपको बता दें, बिग बॉस से अरहान ने बाहर जाते ही रश्मि के लिए इंटरव्यू में अपने प्यार का इजहार किया था। अरहान ने कहा था- 'मैं चार-पांच साल से किसी के साथ रिलेशन में था और रश्मि इस बारे में अच्छे से जानती है। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया। मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mrunal Jain revealed shocking truth about Siddharth Shukla Rashami Desai affair
arhaan khan - फोटो : social media

अरहान ने आगे कहा था- 'मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था। मुझे लगता है कि हमारे बीच दोस्ती से भी ज्यादा कुछ था। घर के अंदर होता तो मैं वहां ही उन्हें प्रपोज कर देता। मैं उससे प्यार करने लगा हूं। मैं घर के अंदर जाकर रश्मि देसाई को प्रपोज करना चाहता हूं।' जहां एक ओर अरहान रश्मि को प्रपोज करना चाहते हैं तो वहीं रश्मि को शो में अरहान की कमी खल रही है। अरहान के जाने के बाद वह रोई भी थीं।

यह भी पढ़ें- TRP में कपिल-अमिताभ पिछड़े सलमान बाहर, क्यों कपिल के शो से बाहर हुए सिद्धू? हफ्तेभर की 5 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed