'बिग बॉस' में आने के बाद कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी में और बढ़ोत्तरी हो जाती है। ऐसे में उन कंटेस्टेंट के पुराने वीडियो भी वायरल होने लगते हैं। अब मधुरिमा तुली का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 13: चार साल पहले अक्षय संग रोमांस कर चुकी हैं मधुरिमा, पुराना वीडियो हो रहा वायरल
मधुरिमा का ये वीडियो चार साल पहले का है। उन्होंने फिल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। उनके किरादर का नाम अंजलि होता है। 'बेबी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन इससे मधुरिमा को कोई खास पहचान नहीं मिली। अब जब मधुरिमा बिग बॉस में हैं तो उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो की शुरुआत में अक्षय और मधुरिमा बाइक राइडिंग करते हैं। इसके बाद वो समुद्र किनारे एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं। फिल्म में मधुरिमा का किरदार बहुत छोटा था। इस वजह से भी उन्हें इससे कोई पहचान नहीं मिली।
शो में मधुरिमा के अब तक के सफर के बारे में बात करें तो अभी तक उनका खेल काफी कमजोर नजर आया है। मधुरिमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। विशाल से मधुरिमा के अक्सर झगड़े होते रहते हैं। दोनों अपने झगड़े और प्यार से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं।
सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आज मधुरिमा और विशाल बुरी तरह लड़ेंगे। वीडियो में मधुरिमा, विशाल से कहती हैं, 'जाकर शक्ल देख अपनी बहन जी।' विशाल कहते हैं, 'आ गई अपनी औकात पर।' इसके बाद विशाल मधुरिमा पर पानी फेंकते हैं और मधुरिमा भी विशाल पर पानी फेंकती हैं। पानी उनके माइक और कैमरे पर भी पड़ता है, जिसके लिए बिग बॉस दोनों को चेतावनी देते हैं।
Bigg Boss 13: झगड़े के बाद मधुरिमा ने विशाल को पीट-पीटकर तोड़ा फ्राईपैन, रोने लगीं रश्मि