'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले के ठीक एक दिन पहले घर का माहौल कुछ बदला हुआ सा है। इसकी वजह 'बिग बॉस' का सफर है। 'बिग बॉस' ने फिनाले से पहले सभी घरवालों को उनका सफर दिखाया। आरती और सिद्धार्थ के बाद बाकी चार कंटेस्टेंट्स को उनका सफर 14 फरवरी के एपिसोड में दिखाया जाएगा। इस सफर का एक प्रोमो वीडियो भी आया है। इस वीडियो में सभी घरवाले भावुक नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13: फिनाले से पहले की रात को 'बिग बॉस' ने बनाया ऐतिहासिक, अब इन कंटेस्टेंट्स को किया भावुक
वीडियो में 'बिग बॉस' कह रहे हैं- 'ये इस फिनाले से पहले की आखिरी ऐतिहासिक रात है।' इस प्रोमो वीडियो में आसिम रियाज और शहनाज कौर गिल नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले आसिम रियाज आते हैं और उन्हें बिग बॉस में उनके सफर का वीडियो दिखाया जाता है।
वीडियो में बिग बॉस आसिम से कह रहे हैं- 'ये पहली बार है जब हमने किसी को सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए देखा है।' आसिम बिग बॉस का शुक्रिया करते हैं और अपनी शर्ट उतार देते हैं। आसिम के बाद शहनाज को उनका वीडियो दिखाया जाता है।
Finale se pehle apne aakhri haseen pal aaj dekhenge @imrealasim aur #ShehnaazGill!
Don't miss the last day before the finale of this historic season tonight at 10 PM.
Anytime on @justvoot @vivo_india @AmlaDaburIndia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/HN8lXlD8hW
वीडियो में बिग बॉस शहनाज से कह रहे हैं- 'जब भी बिग बॉस 13 का नाम लिया जाएगा तो शहनाज का नाम जरूर लिया जाएगा। आपका नाम इस सीजन से इस तरह से जुड़ गया है।' शहनाज कहती हैं- 'बिग बॉस ने मुझे स्टार बना दिया।' इस वीडियो में आसिम और शहनाज दोनों ही भावुक नजर आए।
इन दोनों के अलावा पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई को भी उनका सफर दिखाया जाएगा। आपको बता दें, इस वक्त शो में फाइनलिस्ट हैं। ये छह फाइनलिस्ट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं।
Bigg Boss 13 में अपना सफर देख सिद्धार्थ के निकल पड़े आंसू, अंदर आते ही शहनाज को लगाया गले