फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस से निकलकर आरती सिंह का हुआ ऐसा हाल, शो में रहते हुए पड़ गई ये बुरी आदत

Sat, 22 Feb 2020 11:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Feb 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Krushna Abhishek reveal Aarti Singh affected by Bigg Boss video goes viral
Aarti Singh - फोटो : twitter

बिग बॉस के सीजन 13 में आरती सिंह चर्चित कंटेस्टेट्स में से एक थीं। शो में रहते हुए आरती अपने अच्छे व्यवहार की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। अब बिग बॉस 13 खत्म हो चुकी है, शो से निकलते ही सभी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैं, लेकिन आरती सिंह अभी तक अपनी बिग बॉस वाली जिंदगी से बाहर नहीं निकल पाई हैं। वह बिग बॉस की आवाज सुने बिना अपना कोई काम नहीं कर पा रही हैं। इस बात का पता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से चला है। 

Bigg Boss 13 Krushna Abhishek reveal Aarti Singh affected by Bigg Boss video goes viral
Aarti Singh - फोटो : voot

दरअसल आरती सिंह के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कृष्णा ने बताया कि बिग बॉस के खत्म होने के बाद आरती का कैसा हाल है। इस वीडियो में आरती भाई कृष्णा अभिषेक के कंधे पर सिर रखकर सोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में कृष्णा आरती को खाना खाने के लिए बोलते हैं। वह कहती हैं कि आरती खाना खा ले। ये बात आरती से कृष्णा दो-तीन बार बोलते हैं, लेकिन आरती एक भी बार ही नहीं सुनते हैं। 

Bigg Boss 13 Krushna Abhishek reveal Aarti Singh affected by Bigg Boss video goes viral
Aarti Singh, Krishna Abhishek - फोटो : amar ujala mumbai

वीडियो में कृष्णा अभिषेक इसके बाद बिग बॉस बनकर आरती से खाना खाने को बोलते हैं। वह कहते हैं कि,बिग बॉस चाहते हैं कि 'आरती खाना खा ले' भाई ये बात सुनकर आरती की आंख तुरंत खुल जाती है और वह उठ जाते हैं। कृष्णा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि आरती सिंह बिग बॉस 13 की टॉप पांच कटेस्टेंट्स में से एक थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Big boss ke ghar ka asarr chuttt nahi raha. See how Arti is behaving in the house 😂 @artisingh5 @bigbossss__khabri

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Krushna Abhishek reveal Aarti Singh affected by Bigg Boss video goes viral
Aarti Singh - फोटो : twitter

आरती ने बिग बॉस के दौरान भी अपनी निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा किया था। आरती ने घरवालों को बताया था कि उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश हुई थी। हाल ही में आरती के भाई कृष्णा अभिषेक ने आरती के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी। कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'वो फ्लो-फ्लो में कुछ ज्यादा ही बोल गई थी। उस पर किसी भी तरीके की दुष्कर्म की कोशिश नहीं हुई थी। ऐसा होने वाला था लेकिन वो लड़का भाग गया। उस पर एफआईआर भी हुई थी। फिर उसका कोई अता-पता नहीं था। पुलिस ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Krushna Abhishek reveal Aarti Singh affected by Bigg Boss video goes viral
Aarti Singh - फोटो : voot

कृष्णा ने आगे कहा था, 'आरती बहुत सेंसिटिव है और छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करती है। जब मैं उसे शो में छोड़ने आया था तो मुझे नहीं लगा था कि वो इतनी आगे तक जाएगी। एक महीने बाद ही उसे पैनिक अटैक भी आ गया था। हम सब डर गए थे और हमें लग रहा था कि वो ठीक नहीं है। वो शो से बाहर हो जाएगी। मैं उसका सफर देखकर खुश हूं। उसने डिग्निटी बनाए रखी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed