सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस को छोटे पर्दे का विवादित शो भी कहा जाता है। इस शो के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स लड़ाई-झगड़ों के बीच अपना आपा खो देते हैं और कुछ ऐसे कर देते हैं जिसकी वजह से ये विवादों में आ जाता है। इस बार बिग बॉस का सीजन 13 खत्म होने वाला है। अन्य सीजन की तरह बिग बॉस 13 भी काफी विवादों में रहा है। इस शो के अंदर बहुत से कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ हाथापाई और गाली-गलौज करते हुए देखा गया। ऐसे में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Bigg Boss 13: हिना खान ने सलमान के शो को बताया क्रेजी,कहा- धक्कामुक्की और गाली की आजादी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हिना खान ने बिग बॉस के सीजन 13 को क्रेजी बोला है। ऐसे उन्होंने इसलिए बोला है कि क्योंकि सलमान खान के इस शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई देखने को मिली। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा करने के लिए केवल हस्तियां ही जिम्मेदार नहीं हैं। इस खेल का फॉर्मेट ही ऐसी है ताकि दर्शक इसको देखते रहें। हिना खान ने कहा कि इस सीजन को देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये सब हमारे समय पर नहीं हुआ था।
हिना खान ने शो की फॉरमेट पर बात करते हुए कहा है कि,लड़ाई झगड़ा करने के लिए हमें केवल बिग बॉस के घर में मौजूद हस्तियों को जिम्मेदार नहीं मानना चाहिए क्योंकि उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जा रही है। मैंने शो के मेकर्स और क्रियेटर्स पर भी आरोप नहीं लगाया है क्योंकि इस शो का फॉर्मेट की ऐसा है जिसमें एक-दूसरे को धक्का देने, मारने और गाली देने की आजादी दे रखी है। ये सब मेरे सीजन (बिग बॉस 11) में नहीं हुआ था। गौरतलब है कि हिना खान सीजन 11 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थीं। सीजन 11 में उनके साथ विकास गुप्ता भी थे।
हिना खान बिग बॉस 13 में बतौर मेहमान कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क भी करवाए हैं। बात करें बिग बॉस सीजन 13 की तो इस शो के अंदर आसिम रियाज की सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबडा़ के साथ कई बार हाथापाई और गाली-गलौज हो चुकी है। इसके अलावा इसके अलावा रश्मि देसाई, शहनाज गिल, आरती सिंह, माहिरा शर्मा के बीच भी काफी झगड़ा देखने को मिली है। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 से विशाल आदित्य सिंह बेघर हो चुके हैं। विशाल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड थे।
इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकती हैं। खास बात है कि फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का घर से जाना किसी एक के खेल पर असर डाल सकता है। 'बिग बॉस न्यूज' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट के अनुसार अब माहिरा शर्मा घर से बाहर जाएंगी। माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी कि हफ्ते के बीच में उन्हें घर से बेघर किया जाएगा। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। माहिरा का एविक्शन 'बिग बॉस' के 19वें हफ्ते में होगा। अगर ये खबर सही साबित होती है कि तो माहिरा का जाना पारस छाबड़ा के खेल पर असर डाल सकता है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम को मिला फीमेल फैंस का बड़ा सपोर्ट, ट्वीट कर बताया खुदको उनकी गर्लफ्रेंड