फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 11' के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता की होगी 'घर वापसी', पलट सकता है सीजन 13 का पूरा खेल

Tue, 03 Dec 2019 07:12 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 03 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finalist of Bigg Boss 11 Vikas Gupta will come in salman khan show as wild card entry
salman khan vikas gupta - फोटो : file photo

'बिग बॉस' के इतिहास में नया अध्याय लिख रहे सीजन 13 में एक नया ट्विस्ट आने जा रहा है। इस सीजन में पहली बार 'बिग बॉस' का एक पूर्व प्रतियोगी नजर आने वाला है। 'बिग बॉस 11' के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की शो में जल्द एंट्री होगी। विकास की एंट्री शो के लिए काफी खास साबित हो सकती है। 

Bigg Boss 13 finalist of Bigg Boss 11 Vikas Gupta will come in salman khan show as wild card entry
Vikas Gupta - फोटो : file photo

दरअसल 11वें सीजन में उन्होंने अपने गेम के चलते 'मास्टर माइंड' का तमगा हासिल किया था। उस सीजन में उन्होंने अपनी योजनाओं से दूसरे कंटेस्टेंट्स के लिए काफी मुश्किले पैदा करते हुए 11वें सीजन के फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। 'बिग बॉस' के घर का फिर से सदस्य बनने को लेकर विकास काफी उत्साहित हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं वापस आ रहा हूं। 'बिग बॉस' मेरे दिल से कभी दूर नहीं हो पाया है। 11वें सीजन के बाद मेरी जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आए। मुझे पूरा विश्वास है कि इस सीजन में भी मुझे अपने चाहने वालों से प्यार मिलेगा।' 

Bigg Boss 13 finalist of Bigg Boss 11 Vikas Gupta will come in salman khan show as wild card entry
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv

गौरतलब है कि दर्शक विकास के खेल और रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। सभी को पता है कि अगर 13वें सीजन में भी विकास अपने रंग में आ जाते हैं तो वह पूरे गेम को बदलने का माद्दा रखते हैं। उल्लेखनीय है कि 'बिग बॉस 13' की शुरुआत बहुत फीकी हुई थी। जिसके बाद यह भी अंदेशा लगने लगा था कि यह सीजन भी 12वें सीजन की निराश कर सकता है। हालांकि मेकर्स को इस खतरे का भली-भांति अंदाजा था इसलिए उन्होंने इसका पहले ही बंदोबस्त कर लिया था। इसके तहत ही इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही महत्व दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finalist of Bigg Boss 11 Vikas Gupta will come in salman khan show as wild card entry
Vikas Gupta - फोटो : file photo

इसके साथ ही शो का पहला फिनाले मात्र पांच हफ्तों के अंतराल पर रखा गया और समय-समय पर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो को और भी दिलचस्प बनाने की कोशिश की गई। निर्माताओं की यह रणनीति एकदम सटीक बैठ गई और यह सीजन 'बिग बॉस' का सबसे हिट सीजन बन गया।  

पढ़ें: हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में बोलीं तनुश्री,भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर दागे सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed