फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोमांस के बाद फिर हुई रश्मि-सिद्धार्थ की तकरार, घरवालों ने उठाए सिद्धार्थ की कैप्टेंसी पर सवाल

Tue, 03 Dec 2019 06:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Actress Rashmi Desai And Siddharth Shukla Stuck Again Into Ugly Fight
शहनाज, सिद्धार्थ, रश्मि - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कभी दोस्ती, कभी दुश्मनी, तो कभी प्यार। लेकिन इसका पता लगाना मुश्किल है कि कब क्या हो जाए। इसलिए हम आपको पहले ही इससे जुड़ी खबरें दे देते हैं कि आने वाले एपिसोड में बिग बॉस में क्या देखने को मिलेगा। चलिए तो जानते हैं आने वाले दिनों में बिग बॉस में क्या देखने को मिलेगा। क्या नए सदस्यों के आने से बदलेगा समीकरण या पुराने कंटेस्टेंट ही बटोर लेंगे सुर्खियां।

Bigg Boss 13 Actress Rashmi Desai And Siddharth Shukla Stuck Again Into Ugly Fight
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

रश्मि-सिद्धार्थ की फिर हुई लड़ाई
थोड़े से रोमांस और मस्ती के बाद एक बार फिर फैंस को देखने मिलेगी रश्मि सिद्धार्थ की दुश्मनी। क्या ये अरहान की वापसी का नतीजा है..? या दोनों की दुश्मनी अब भी बरकरार है। वैसे फैन्स को तो लगा था कि अब दोनों के बीच तगड़ी कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। लेकिन इस बार का प्रोमो देखकर तो लगता है कि फैन्स के अरमानों पर पानी फिर गया है। 

Bigg Boss 13 Actress Rashmi Desai And Siddharth Shukla Stuck Again Into Ugly Fight
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ की कैप्टेंसी पर उठे सवाल
इस बार घर के कैप्टन सिद्धार्थ की कैप्टेंसी पर घरवालों ने सवाल खड़े कर दिए। अब बेचारे घरवाले, भूखेपेट करें भी तो क्या। गुस्सा कहीं ना कहीं तो निकलेगा ही ना। तो बस सिद्धार्थ की कैप्टेंसी पर ही सवाल खड़े कर दिए। बाकी घरवाले तो ठीक हैं लेकिन यहां तो सिद्धार्थ के दोस्त आसिम भी उनके खिलाफ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Actress Rashmi Desai And Siddharth Shukla Stuck Again Into Ugly Fight
सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ ने किया आसिम को नॉमिनेट
जब दोस्त ही दगाबाज निकल जाए तो भला सिद्धार्थ क्या ही करेंगे। सिद्धार्थ ने भी आखिर आसिम से बदला ले ही लिया। इस बार घरवालों को नॉमिनेट करने की जिम्मेदारी सिद्धार्थ की थी तो बदला लेते हुए सिद्दार्थ ने भी आसिम को नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेट करते हुए सिद्धार्थ ने इसकी वजह भी बताई। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें आसिम से अब कोई उम्मीद नहीं हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Actress Rashmi Desai And Siddharth Shukla Stuck Again Into Ugly Fight
Siddharth Shukla, Shahnaz Gill - फोटो : amar ujala

पारस को नॉमिनेट करते ही शहनाज हुईं नाराज
नॉमिनेशन टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने शहनाज को भी नाराज कर दिया। सिद्धार्थ को आरती और पारस में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। तो सिद्धार्थ ने पारस का नाम लिया। जिससे शहनाज उनसे खफा हो गईं। शहनाज ने तो ये तक कह दिया कि अगर पारस घर से बेघर होते हैं तो वो सिद्धार्थ से कभी बात नहीं करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed