'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) तबीयत ठीक ना होने की वजह से बाहर चली गई हैं। देवोलीना के बाहर जाते ही रश्मि देसाई के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी भावुक नजर आए थे। घर से बाहर आते ही देवोलीना ने मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ और अपने रिश्ते की असलियत बताई है। इसके साथ ही पारस छाबड़ा की पोल भी खोली है।
BB13: बाहर जाते ही देवोलीना ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते का किया खुलासा, बोलीं- 'मेरा जो भी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने घर से जुड़े कई खुलासे किए। देवोलीना से जब सिद्धार्थ और उनके रोमांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'देखने में ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ बहुत बदतमीज और घमंडी इंसान हैं लेकिन यह सच नहीं हैं। वह नेक दिल शख्स हैं। सिद्धार्थ और मेरा जो भी रोमांस देखने को मिला वह केवल मस्ती थी।'
देवोलीना से जब पूछा गया कि मां ने उन्हें और सिद्धार्थ को देखकर क्या रिएक्शन दिया? जवाब में देवोलीना ने कहा- 'मां को ऐसा लगता है कि मैं और सिद्धार्थ एक अच्छी जोड़ी है। वो ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि वह उससे अभी तक मिली नहीं है। अगर ऐसा होता है तो इससे बुरा कुछ और नहीं होगा।' 'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा पारस छाबड़ा चर्चा में रहते हैं।
पारस छाबड़ा के गेम प्लान के बारे में देवोलीना ने कहा- 'पारस छाबड़ा जितनी भी चालाकी से खेल की प्लानिंग करें लेकिन उनकी सारी प्लानिंग उन्हीं की तरह फ्लॉप है। जो दूसरों के बारे में बुरा सोचता है उसका खुद ही नुकसान होता है।' शो से बाहर आते ही देवोलीना सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। यहां तक कि उनकी तबीयत में भी लगातार सुधार हो रहा है। शो से बाहर आते ही उनकी वापसी की दुआ सभी प्रशंसक कर रहे हैं।
ट्विटर पर एक प्रशंसक ने देवोलीना को लेकर ट्वीट किया। देवोलीना ने जवाब देते हुए ट्वीट किया- 'यह भाग्य का खेल है। यह होना था इसलिए हो गया। जरूर शो में दोबारा जाऊंगी। इस बार घर में वापसी के लिए मेरे पास वजह भी है।' आपको बता दें, देवोलीना और सिद्धार्थ के रोमांस को घर के बाहर और अंदर खूब पसंद किया गया है।
It was https://t.co/cYdrZEz44k had to happen so happened.But I will bounce back & will surely join the house asap & now I have all the great reasons to be back❤️🙏🏻🌟 #gratitude #BB13 https://t.co/3wo0rsKTrX
यह भी पढ़ें- BB13: इस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते ही टूटेगी सिद्धार्थ-शहनाज की दोस्ती, बोलीं-'कभी नहीं करूंगी बात'