फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ के बगैर शहनाज का नहीं लग रहा मन, नए शो में खुद किया खुलासा

Sun, 23 Feb 2020 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Feb 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill missed sidharth shukla in mujhse shaadi karoge
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद ही शहनाज गिल दूसरे शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हो गई हैं। शो के खत्म होने के बाद फैंस अभी भी शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को मिस कर रहे हैं। शहनाज भले ही नए शो में व्यस्त हैं लेकिन उनका मन यहां नहीं लग रहा है इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

bigg boss 13 contestant shehnaz gill missed sidharth shukla in mujhse shaadi karoge
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

'मुझसे शादी करोगे' में शहनाज स्वयंवर करने के लिए पहुंची हैं लेकिन उनका दिल तो सिद्धार्थ शुक्ला पर ही आया हुआ है। शो में अभी तक देखें तो शहनाज का मन किसी और लड़के में नहीं लग रहा है। 'बिग बॉस' के घर में जिस तरह से शहनाज मस्ती करती दिखती थीं इस नए शो में उनका वैसा रूप नजर नहीं आ रहा है। 

bigg boss 13 contestant shehnaz gill missed sidharth shukla in mujhse shaadi karoge
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media

शो में पारस से शादी करने के लिए कंटेस्टेंट अंकिता श्रीवास्तव पहुंची हैं। अंकिता से शहनाज अपने मन की बात कहती हुई नजर आई हैं। शहनाज बताती हैं कि 'मेरा मन कहीं और लगा हुआ है। हाथ मैं पकड़ सकती थी लेकिन जब मेरे मन में सिद्धार्थ है तो मैं किसी और का हाथ कैसे पकड़ सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill missed sidharth shukla in mujhse shaadi karoge
shehnaz gill - फोटो : social media

हाल ही में शहनाज, सिद्धार्थ की बहन से मिलने पहुंची थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर से साफ है कि शहनाज और सिद्धार्थ का बॉन्ड अभी भी बना हुआ है। पिछले दिनों सिद्धार्थ 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर पहुंचे थे। यहां सिड को देखते ही शहनाज रो पड़ी थीं।

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill missed sidharth shukla in mujhse shaadi karoge
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती कायम है। लाइव वीडियो के दौरान शहनाज ने बताया था कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई। मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।'  
 

इस परेशानी से जूझ रही थीं मीका सिंह की मैनेजर, नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed