फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शेफाली जरीवाला के ससुर का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए चंद लोग

Fri, 29 May 2020 08:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shefali jariwala father in law passed away
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला के ससुर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेफाली और उनके पति पराग त्यागी अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से गाजियाबाद पहुंचे। लॉकडाउन में फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो गई है जिसके बाद दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट ली। 

bigg boss 13 contestant shefali jariwala father in law passed away
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली और पराग मुंबई में रहते हैं जबकि उनके ससुर दिल्ली में थे। बढ़ती उम्र के चलते वो शारीरिक रूप से कई दिक्कतों का सामना कर रहे थे। निधन की खबर सुनते ही पति-पत्नी दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। जानकारी के मुताबिक 25 मई को शेफाली के ससुर का निधन हुआ था। लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में चंद लोग ही शामिल हो पाए।

bigg boss 13 contestant shefali jariwala father in law passed away
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शेफाली ने एयरपोर्ट से अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एयरपोर्ट का हाल बताया था। उन्होंने सुरक्षा के तमाम उपाय अपना रखे थे। उनका चेहरा पूरी तरह से कवर था। वहीं लाइन में खड़े हुए लोग भी काफी दूर-दूर खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shefali jariwala father in law passed away
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ शेफाली ने लिखा- 'दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक मुंबई एयरपोर्ट। इतना खाली पहले कभी नहीं दिखाई दिया। जैसी जिंदगी नहीं है। यात्रा का यह अनुभव दुखद रहा है। कोई गले मिलना नहीं, कोई किस नहीं, कोई जोश नहीं.. सिर्फ डर है। भगवान से विनती है कि सबकुछ जल्द ठीक हो जाए। लेकिन क्या पता यही सामान्य होना है। इसे स्वीकार भी कर लेना चाहिए। उम्मीद है ऐसा नहीं होगा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One of the busiest airports in the world #mumbaiairport , never looked so deserted before...lifeless I can say... this has been such a saddening travel experience... no hugs, no kisses, no enthusiasm... only fear. I pray to god it all becomes normal soon... but then wondering , maybe this is the new normal.... and it’s time to accept it 💔 ... hope not ! #airportdiaries #socialdistancing #coronapocalypse #besafe #sad #hopeful #travelgram

A post shared by Shefali Jariwala🌑 (@shefalijariwala) on

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shefali jariwala father in law passed away
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली जरीवाला अपना मशहूर गाना 'कांटा लगा' की वजह से जानी जाती हैं। 'बिग बॉस 13' में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वहीं उनके पति पराग 'पवित्र रिश्ता, 'ब्रह्मराक्षस', 'काला टीका' और 'अघोरी' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

23 साल पहले खुद लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, आज लाखों लोगों के लिए बने 'मसीहा'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed