मोना सिंह की शादी को पांच महीने पूरे, लॉकडाउन के बीच ऐसे किया सेलिब्रेट
View this post on Instagram
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से हिट होने वालीं मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी की थी। 37 वर्षीय मोना ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे श्याम गोपालन संग सात फेरे लिए थे। श्याम एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मोना की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
मोना ने अपनी शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर आधिकारिक घोषणा की थी। शादी की रस्में बेहद गुपचुप तरीके से हुई थीं जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी ही मौजूद थे। तस्वीर के साथ मोना ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।
23 साल पहले खुद लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, आज लाखों लोगों के लिए बने 'मसीहा'