टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन से भारत भर में मशहूर हो चुकी प्रतियोगी माहिरा शर्मा ने अपने नए ट्विटर अकाउंट की घोषणा कर दी है। यह ट्विटर अकाउंट नया इसलिए भी है क्योंकि माहिरा शर्मा कभी ट्विटर पर थीं ही नहीं। वे अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अपने जीवन के शानदार पलों को अपने प्रशंसकों के बीच साझा करने के लिए किया करती थीं। उनके प्रशंसकों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि माहिरा शर्मा अब ट्विटर पर भी मिलेंगी।
2 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
माहिरा ने ट्विटर पर अब तक चले आ रहे अपने अकाउंट को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि '@mahirasharma_' को ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने बनाया है। अब उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की घोषणा की है जो कि '@_mahirasharma' है। वे अपने तेजी से बढ़ रहे प्रशंसकों से ट्विटर पर बात करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं।
3 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : voot
अपने ट्विटर अकाउंट की घोषणा करते हुए माहिरा कहती हैं, '@_mahirasharma' मेरा ऑफिशियल ओरिजिनल अकाउंट है। इसके अलावा बाकी जितने भी अकाउंट टि्वटर पर चल रहे हैं, वह मेरे फैंस के बनाए हुए हैं। वह सब फर्जी हैं। मैं उन अकाउंट के साथ कोई वास्ता नहीं रखती हूं। हालांकि, मैं अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर बात करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं और मुझे खुशी है कि अब मुझे इस नए अकाउंट के साथ उनसे जुड़ने का मौका मिलेगा।'
4 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
माहिरा के फैंस ने भी उनके अकाउंट को बड़ी ही चालाकी से अब तक चलाया है। उन्होंने अकाउंट के बायो में भी उन्हीं का पसंदीदा वाक्य 'गुड वाइब्स ओनली' लिखा है। बता दें कि माहिरा टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का हिस्सा रही हैं।
5 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
जिसको हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया है। माहिरा अपने एक प्रतिद्वंदी पारस छाबड़ा को लेकर आजकल खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने पारस के साथ हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'बारिश' भी किया है।