{"_id":"5db84abb8ebc3e93aa194228","slug":"bigg-boss-13-bhojpuri-superstar-khesari-lal-yadav-fun-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सलमान के सामने 'खेसारी' की फिसली जुबान, एंट्री होते ही शो में आएगा ट्विस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सलमान के सामने 'खेसारी' की फिसली जुबान, एंट्री होते ही शो में आएगा ट्विस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 13 के पहले फिनाले का वक्त नजदीक आ रहा है। अब बस एक हफ्ता बचा है और फिनाले के बाद पूरा घर बदल जाएगा। घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचेंगे जिनमें तीन लड़के होंगे और तीन लड़कियां। बिग बॉस ने इनकी मुश्किलें बढ़ाने का इंतजाम भी कर दिया है। तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं। सलमान के सामने तीनों कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हुई। इनमें से एक हैं खेसारी लाल यादव, जिनकी एंट्री होते ही शो में ट्विस्ट आएगा।
2 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते वीकेंड के वार में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की धमाकेदार एंट्री हुई। सलमान खान ने खुद खेसारी का बिग बॉस के सेट पर स्वागत किया। खेसारी लाल ने आते ही सभी का दिल जीत लिया। खेसारी लाल ने पहले अपनी बुलंद आवाज में शानदार भोजपुरी गाना सुनाया और इसके बाद सलमान खान के प्रति अपने प्यार को जगजाहिर किया। खेसारी ने खुल कर बताया कि वो सलमान खान के कितने बड़े फैन हैं और उनसे कितना ज्यादा प्रेरित हैं।
3 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मौके का फायदा उठाते हुए खेसारी सलमान के साथ मस्ती करने से भी नहीं चूके। खेसारी ने सलमान खान के हिट डायलॉग को भोजपुरी अंदाज में सुनाया। सलमान खान के हिट अंग्रेजी डायलॉग 'डॉन्ट अंडरएस्टिमेट ' को बोलते वक्त खेसारी की जुबान फिसल गई तो खेसारी ने खुद ही अपनी कमजोर अंग्रेजी का मजाक बना डाला और अपने खुशनुमा अंदाज से सभी का मनोरंजन किया।
खेसारी ने घर में अपनी घर के लिए अपनी रणनीति के बारे में भी बात की और बताया कि उनको बिग बॉस का घर कुरुक्षेत्र जैसा लग रहा है इस लिए वो कृष्ण की तरह शांति का प्रस्ताव लेकर घर में जाएंगे और जरूरत पढ़ने पर चक्र भी चलाएंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही खेसारी की घर में एंट्री होगी, लेकिन उन्हें बाकी घरवालों के साथ नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी को बाकी वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी हिंदुस्तानी भाउ और तहसीन पूनावाला के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया है। वे यही से घर के सभी सदस्यों पर नजर रखेंगे। जिसके बाद घर में उनकी अचानक से एंट्री करवाई जाएगी। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में काफी धमाके देखने को मिलेंगे। पहले फिनाले से पहले कई सदस्य घर के बेघर हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।