फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम के बाद फिनाले में पहुंचा ये कंटेस्टेंट, इस मजबूत दावेदार को पछाड़ा

Wed, 05 Feb 2020 11:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Feb 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Before finale after Sidharth Shukla Asim Riaz Rashami Desai become elite club member
Mahira Sharma, Rashami Desai and Shehnaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फिनाले से महज दस दिन दूर है। ऐसे में इस वक्त अगर किसी भी सदस्य के हाथ अपने आपको नॉमिनेशन से सुरक्षित करने का मौका मिल जाए तो उसके लिए यह सुनहरा अवसर होगा। इस वक्त घर के दो सदस्यों के पास नॉमिनेशन से बचाने की एलीट क्लब की मेंबरशिप है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि घर में एक और सदस्य इस एलीट क्लब की मेंबर बन गई हैं। 

Bigg Boss 13 Before finale after Sidharth Shukla Asim Riaz Rashami Desai become elite club member
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

एलीट क्लब के तीसरे मेंबर के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ। यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 13' अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक सूत्रों की मानें तो रश्मि देसाई (Rashami Desai) एलीट क्लब की तीसरी सदस्स बन गई हैं। मीडिया ने रश्मि और शहनाज के बीच रश्मि को सबसे ज्यादा वोट देकर इसका सदस्य चुना। 

Bigg Boss 13 Before finale after Sidharth Shukla Asim Riaz Rashami Desai become elite club member
Rashami Desai - फोटो : Instagram

अगर ऐसा होता है तो सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बाद रश्मि देसाई एलीट क्लब की तीसरी सदस्य होंगी। इस क्लब का मेंबर होने की वजह से उन्हें एक हफ्ते का नॉमिनेशन से बचने का सुरक्षा कवच मिल जाएगा। फिनाले से कुछ वक्त पहले रश्मि को मिला ये मौका अपने आप में बड़ी बात है। आसिम के पास दो हफ्ते खुद को बचाने की इम्यूनिटी है जबकि सिद्धार्थ के पास एक हफ्ते की। अब इस लिस्ट में रश्मि का नाम भी जुड़ जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Before finale after Sidharth Shukla Asim Riaz Rashami Desai become elite club member
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

इस टास्क के बाद रश्मि के पास भी एक हफ्ते का इम्यूनिटी पॉवर होगा। फिलहाल अभी तक घर में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया नहीं हुई है। इस वक्त घर में सात सदस्य बचे हैं। इन सातों कटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और आसिम रियाज हैं। हाल ही में विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हुए हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Before finale after Sidharth Shukla Asim Riaz Rashami Desai become elite club member
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि माहिरा शर्मा भी मिड वीक बाहर हो जाएंगी। ये जानकारी 'बिग बॉस न्यूज' के इंस्टाग्राम अकाउंट के एक पोस्ट के जरिए मिली। इस पोस्ट के अनुसार अब माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर जाएंगी। माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी कि हफ्ते के बीच में उन्हें घर से बेघर किया जाएगा। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। 

सलमान के 'बिग बॉस 13' को TRP में नुकसान,कपिल का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा, हफ्ते की टीवी की 5

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss News ❌❗ (@biggbossnews__) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed