Bigg Boss 13: घर के बाहर इस लड़की को डेट कर रहे हैं आसिम, सामने आकर खुद बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आते ही विकास ने आसिम को लेकर एक ऐसा राज खोला जिसे सुन सब हैरान रह गए। विकास ने शहनाज के सामने खुलासा किया कि आसिम की भी घर के बाहर गर्लफ्रेंड है जो उसके इस अंदाज को देखकर काफी दुखी है । विकास ने आसिम और पारस की तुलना भी कर दी ।
It’s a lie. Asim’s not dating anyone outside. Just another trick to defame him.
— Shruti Tuli (@ShrutiTuli) January 29, 2020
#AsimRiaz #AsimSquad
वहीं स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए श्रुति ने कहा, 'आसिम बहुत भावुक व्यक्ति हैं और घर में एक हिमांशी ही ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने उन्हें अच्छे से समझा है और सपोर्ट किया है। इसलिए वो हिमांशी से आकर्षित हो गए हैं।' बता दें कि विकास के इस झूठे बयान के बाद आसिम रियाज के भाई उमर ने भी उनकी क्लास लगा दी।
उमर रियाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर आसिम के अफेयर को लेकर अपनी सफाई दी। वीडियो में उमर कह रहे हैं, 'मैंने प्रोमो में देखा कि विकास असीम पर ये आरोप लगा रहे हैं कि अंदर ये आशिकी लड़ा रहा है और बाहर कोई इसका इंतजार कर रही है। विकास तुम तो हमारे दोस्त भी नहीं हो तो फिर उसकी निजी जिंदगी के बारे में कैसे जानते हो।'