'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज की एंट्री भी धमाकेदार अंदाज में होगी। उमर आसिम के बड़े भाई हैं और शो के बाहर लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। शो में आते ही उमर ने सभी घरवालों से मुलाकात की। इसके साथ ही आसिम को खेल को और मजबूत बनाने के लिए नसीहतें भी दीं। आसिम के भाई का घर में एंट्री लेने का वीडियो भी आ गया है।
Bigg Boss 13: भाई को घर में देखते ही आसिम ने हिमांशी से जुड़ा पूछा ये सवाल, जवाब मिलते ही शरमा गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द खबरी' ने आसिम के भाई के घर में एंट्री लेने के वीडियो को यू ट्यूब पर साझा किया है। इस वीडियो में आसिम के भाई उमर घर में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उमर ने आसिम से कहा- 'जिस तरीके से तुम खेल रहे हो वो बहुत सराहा जा रहा है। तुम बाहर सबसे ज्यादा ट्रेन्डिंग कंटेस्टेंट हो। लोग तुझे एक झलक देखने के लिए उत्सुक हैं। अपना फोकस बस ट्रॉफी पर रखना और घरवालों का मनोरंजन करना।'
उमर न आगे कहा- 'सलमान सर जो भी कहते हैं उसको सकारात्मक नजरिए से तुम लेना। जिसके साथ तुम दोस्त हो दोस्त रहो लेकिन दूसरों के झगड़ों में अपनी दुश्मनी मत निकालो।' उमर ये कहते ही आसिम अपने भाई से हिमांशी खुराना के बारे में पूछते हैं। आसिम कहते हैं कि उसके भाई ने कहा था कि हिमांशी शादी नहीं कर रही है तो क्या ये सब सही है। जवाब में उमर कहते हैं- 'जो तूने सुना है वैसा ही है।' ये सुनते ही आसिम के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
उमर बाहर आते हैं और घरवालों से मिलते हैं। रश्मि से कहते हैं बाकी सब जब इससे लड़ते हैं तो ये अकेला हो जाता है। साथ देने के लिए शुक्रिया। इसके बाद सिद्धार्थ से कहते हैं - 'आप दोनों की दोस्ती बाहर लोगों को बहुत पसंद थी। मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं बड़ा भाई हूं वैसे आप अंदर बड़े भाई हो। आप दोनों का व्यक्तित्व एक जैसा है। थोड़ा ज्यादा गुस्सा आता है। इसलिए जब भी बात करो तो शब्दों पर ध्यान दो।'
आपको बता दें, आसिम शो में हिमांशी से अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। हालांकि हिमांशी ने कहा वह पहले से ही इंगेज है और बाहर निकलते ही शादी कर लेंगी। हिमांशी के शो से बाहर जाते ही आसिम रोए भी थे। खास बात है कि हिमांशी ने आसिम के भाई उमर से मुलाकात भी की थी।
Bigg Boss 13: बचपन में भीख मांगते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां कहती थीं- 'ये हमेशा बेइज्जती करवा देता है'