फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बचपन में भीख मांगते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां कहती थीं- 'ये हमेशा बेइज्जती करवाता है'

Thu, 16 Jan 2020 03:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla talk about his childhood memories with arti singh
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं । उनके अब तक के सफर की बात करें तो लड़ाई-झगड़े के अलावा वो बाकी सदस्यों के साथ मस्ती-मजाक भी करते दिखते हैं । साथ ही सिद्धार्थ टास्क भी पूरी ईमानदारी से करते देखे गए हैं । सिद्धार्थ को देखकर लगता है कि वो बहुत ही गुस्सैल और जिद्दी रहे हैं । 

 

bigg boss 13 sidharth shukla talk about his childhood memories with arti singh
bigg boss 13 - फोटो : social media

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है । इसमें वो आरती से अपने बचपन का जिक्र करते दिख रहे हैं । वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, मैं बचपन से ही काफी जिद्दी रहा हूं। सामान लाने के लिए मैं दुकान पर चला जाता था। जब सामान नहीं मिलता था तो मैं दुकानदार के सामने ही भीख मांगने लग जाता था। अंकल दो न अंकल दो न बोलने लग जाता था।'

bigg boss 13 sidharth shukla talk about his childhood memories with arti singh
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ शुक्ला बताते हैं, अगर दुकानदार सामान नहीं देता था तो मैं रोने लगता था। मुझे कई बार दुकानदार ने सामान दे भी दिया है। मेरी इन हरकतों की वजह से मुझे मम्मी से बहुत डांट पड़ती थी। मम्मी मुझको हमेशा बोलती थी कि ये इज्जत घटा देता है बेइज्जती करवा देता है। पीछे पड़ जाता है दुकानदार के...।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla talk about his childhood memories with arti singh
bigg boss - फोटो : social media

बता दें कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते फैमिली राउंड होगा । घर में सभी कंटेस्टेंट से मिलने के लिए उनके परिवारवाले पहुंचेंगे । हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ की मां घर के अंदर उनसे मिलने के लिए पहुंचती हैं । मां को देखते ही सिद्धार्थ उन्हें गले लगा लेते हैं । 

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla talk about his childhood memories with arti singh
bigg boss - फोटो : social media

यहां सबसे खास बात ये है कि वो अपनी मां को सबसे पहले रश्मि से मिलवाते हैं । सिद्धार्थ कहते हैं कि ये रश्मि है और ये मेरा संयम को टेस्ट करती रहती हैं । फिर रश्मि कहती हैं, 'मैं इसका ख्याल रखती हूं और ये मेरा ख्याल रखता है ।' ये सुन सब हंसने लगते हैं । सिद्धार्थ की मां भी रश्मि से बहुत प्यार से मिलती नजर आईं ।

कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, डर कर कांपने लगीं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed