'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद रश्मि देसाई के चेहरे पर चमक नजर आ रही है। घर में आते ही अरहान ने रश्मि को प्रपोज किया जिसे रश्मि ने स्वीकार कर लिया। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो वीडियो में अरहान सभी घरवालों के सामने रश्मि देसाई को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रश्मि को जैसे ही अरहान किस करते हैं तो सिद्धार्थ के रिएक्शन को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
Bigg Boss 13: घरवालों के सामने अरहान ने रश्मि को किया KISS,सिद्धार्थ का रिएक्शन देख सभी हैरान
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'घरवालों को लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला को अगली कप्तानी नहीं देना चाहिए? देखिए अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच का ये नया झगड़ा।' प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को ऐसे सदस्यों को चुनने को कहते हैं जिनकी अगली कप्तानी की दावेदारी छीन लेनी चाहिए। ज्यादातर घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का नाम लेते हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही रश्मि देसाई सिद्धार्थ का नाम लेती हैं और वजह बताना शुरू करती हैं तो सिद्धार्थ बीच में बोलते हैं। रश्मि कहती हैं- 'चुप रहो और सुनो।' इसके बाद अरहान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तू अब लड़कियों से लड़ेगा?'जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अगर लड़की का फैसला तू लेगा तो लड़की को बोल चुप बैठने को।'
.@sidharth_shukla ko ghar ka captain bana kar kya sabhi gharwale ab pachta rahe hain?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/OnXNbazCGD
इसके बाद अरहान ये कहते हुए - 'मैं लड़कियों के हिसाब से चलता हूं' रश्मि देसाई को किस करते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अरहान के यह करते ही सिद्धार्थ और शहनाज हंसने लगते हैं। इन दोनों का रिएक्शन दिखाने के बाद रश्मि का चेहरा दिखाया जाता है। रश्मि शरमाती हुई दिखाई दीं। इसके अलावा 'बिग बॉस' का एक और प्रोमो वीडियो आया है इस वीडियो में घरवाले टास्क करते हुए नजर आ रहे हैं।
Iss captaincy task mein sanchaalak #ParasChhabra kya khel rahe hain apna alag game?
Watch this tonight at 10:30 PM
Anytime on @justvoot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/4s3hQTwLZE
इस टास्क में घरवालों को 'सामान कक्ष' से किसी एक के नाम वाला बैग लेकर बजर बजने पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ना होगा। जो भी घरवाला आखिर में चढ़ेगा उसका फैसला संचालक यानी कि पारस छाबड़ा के हाथ में होगा। इस वीडियो में टास्क के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में इतना जरूर साफ है कि पारस खेल को अपने फैसले से पलटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि घरवाले उनके ऊपर सही फैसला न लेने का आरोप लगाते हुए दिखे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के रोते ही समर्थन में उतरे प्रशंसक, ट्रेंड कर रहा #StayStrongSidharth