फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान के खुलासे के बाद अरहान खान के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो तो रश्मि को...'

Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan cousin Taj Khan reaction on Rashami Desai and his brother relationship
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13)  के बीते हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के अरहान खान (Arhaan Khan) पर बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने रश्मि देसाई को घरवालों के सामने अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया था। इस खुलासे के बाद रश्मि देसाई का परिवार लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है। यहां तक कि उन्होंने अरहान के उस बयान पर भी नराजगी जताई जिसमें उन्होंने रश्मि के सड़क पर आने की बात कही थी। अब इस पूरे मामले पर अरहान खान के भाई ने प्रतिक्रिया दी।

Bigg Boss 13 Arhaan Khan cousin Taj Khan reaction on Rashami Desai and his brother relationship
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

अरहान के भाई ताज खान ने बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा। ताज खान ने कहा- 'मुझे पता है 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे अरहान काफी परेशान हैं। इसी वजह से हम लोग भी परेशान हैं। यह सब चीजें पब्लिक में खोलना ठीक नहीं है और थोड़ा असंवेदनशील भी है। मुझे पता है वह रश्मि से प्यार करता है और वह इस मुद्दे को कभी भी नेशनल टीवी पर इस तरह नहीं उठाना चाहता था।'

Bigg Boss 13 Arhaan Khan cousin Taj Khan reaction on Rashami Desai and his brother relationship
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

जब ताज से अरहान के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने रश्मि देसाई के सड़क पर आने की बात कही थी। इस पर ताज ने कहा- 'इन सब चीजों को बताने के लिए यह जगह सही नहीं है। अरहान ने सलमान सर को भी कहा है कि वह समय आने पर खुद ही सब बता देता। जो भी हुआ वह दुखद है। मैंने वो एपिसोड देखा है जिसमें वह रश्मि के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे दुख हुआ ये सुनकर कि अरहान ने कहा कि वह सड़क पर थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan cousin Taj Khan reaction on Rashami Desai and his brother relationship
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

ताज ने आगे कहा- 'मुझे पता है वह इस तरीके से नहीं कहना चाहता था। उसके लिए यह मुश्किल समय है। वो बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। वह मजबूत कंटेस्टेंट की तरह की घर पर रहेगा।' आपको बता दें, शो में अरहान ने अपनी पोल खुलने के बाद शेफाली बग्गा से रश्मि के बारे में बड़ी बात कह दी थी। अरहान ने कहा था, 'रश्मि देसाई खत्म हो चुकी थी। जब मैं उससे मिला था तो उसके अकाउंट में जीरो बैलेंस था। मैं उसे वहां से यहां तक कैसे लेकर आया हूं, वो मैं ही जानता हूं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan cousin Taj Khan reaction on Rashami Desai and his brother relationship
Arhaan Khan, Rashami Desai and Gaurav - फोटो : file photo

अरहान के इस बयान पर रश्मि के भाई गौरव देसाई ने भी प्रतिक्रिया दी। स्पॉटव्बॉय से इंटरव्यू में गौरव ने कहा था- 'मेरी बहन कभी भी सड़क पर नहीं आई थी। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि यह इंसान इस तरह की बातें करके रश्मि की छवि को क्यों नुकसान पहुंचा रहा है। अपने पार्टनर के मुंह से यह सब सुनना कोई साधारण बात नहीं है। इससे पहले 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे वैसे ही हम लोग परेशान हैं ऊपर से इस तरह की बात। यह सब बेतुकी बातें हैं।'

Bigg Boss 13: 'सीक्रेट रूम' में और बिगड़ी सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed