'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की शुरुआत से पहले से अब तक लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि रश्मि देसाई (Rashami Desai) अरहान से शो में ही शादी करेंगी। शो में आने से पहले तो रश्मि ने अरहान को अपना सिर्फ दोस्त बताया था लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते की असलियत सामने आने लगी। सलमान खान के अरहान (Arhaan Khan) के खुलासे के बाद एक फिर से रश्मि और अरहान की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। अब इस मामले पर अरहान खान के भाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
Bigg Boss 13: रश्मि से शादी की बात सुन भड़क उठा अरहान का भाई, बोले- 'हम लोग कभी भी...'
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अरहान के भाई अरिफ खान ने कई मामलों पर बात की। अरहान के भाई से पूछा गया कि ऐसी खबरें हैं कि रश्मि और अरहान घर के अंदर ही शादी करेंगे। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अरिफ ने कहा- 'सही कहूं तो यह सब अफवाह है वो लोग रियलिटी शो में शादी नहीं करेंगे। जिस परिवार से हम लोग आते हैं वह शादी पर बहुत विश्वास करता है। अगर ऐसा कुछ होगा तो वह समाज और परिवार के लोगों के सामने होगा।'
अरिफ ने आगे कहा- 'हम लोग कभी भी बेटे की टीवी शो में शादी करने के राजी नहीं होंगे। यह जिंदगी का महत्वपूर्ण फैसला है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए।' अरिफ से अरहान के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसे लेकर शो में बवाल मचा हुआ है। अरहान ने रश्मि के दिवालिया होने की बात शो में कही थी। इस पर अरिफ ने कहा-'कहते है बुराई में अच्छाई छुपी होती है। पारस को लगा कि वह यह कहकर इन दोनों के बीच झगड़ा करवा देगा। रश्मि और अरहान ने इस मामले को समझदारी से निपटाया। अरहान ने जो कहा उसे रश्मि ने स्वीकार किया भी। यह साबित करता है कि मेरा भाई फेक नहीं है।'
अरिफ से पहले अरहान के कजिन भाई ने भी बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा था। ताज खान ने कहा था- 'मुझे पता है 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे अरहान काफी परेशान हैं। इसी वजह से हम लोग भी परेशान हैं। यह सब चीजें पब्लिक में खोलना ठीक नहीं है और थोड़ा असंवेदनशील भी है। मुझे पता है वह रश्मि से प्यार करता है और वह इस मुद्दे को कभी भी नेशनल टीवी पर इस तरह नहीं उठाना चाहता था।'
जब ताज से अरहान के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने रश्मि देसाई के सड़क पर आने की बात कही थी। इस पर ताज ने कहा था- 'इन सब चीजों को बताने के लिए यह जगह सही नहीं है। अरहान ने सलमान सर को भी कहा है कि वह समय आने पर खुद ही सब बता देता। जो भी हुआ वह दुखद है। मैंने वो एपिसोड देखा है जिसमें वह रश्मि के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे दुख हुआ ये सुनकर कि अरहान ने कहा कि वह सड़क पर थीं।'
Bigg Boss 13: अस्पताल से सामने आई सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर, बिगड़ी तबीयत के बाद हो गई ऐसी