'बिग बॉस 13' से कोएना और दलजीत के बाद एक और एविक्शन हो गया है। इस हफ्ते अबु मलिक घर से बाहर हो गए हैं। घर से बाहर जाते ही अबु मलिक ने एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोली। अबु ने बताया कि घर में सबसे ज्यादा नकली कौन है? साथ ही बताया कि टॉप पांच में जाने के काबिल कौन है?
2 of 6
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
अबु मलिक ने कहा- 'सिद्धार्थ लोगों के बारे में थोड़ा सा जानते थे। वह हमेशा कहते थे कि रश्मि के आंसू नकली हैं। बाद में मैंने पारस के मुंह से सुना कि जहां भी जाओ थोड़ा सा रो दे। तो अबु मलिक तो पहले ही पिघल जाएगा। सिद्धार्थ हमेशा कहता था कि तुम ये मत कहो कि मुझे एविक्ट कर दो। वो मना करता गया और मैं इस शब्द का इस्तेमाल करता गया। अब देखो मैं बाहर हूं। सिद्धार्थ का भी संतुलन बिगड़ गया। अब वो चार रह गए और वो छह।'
3 of 6
Aarti, Siddharth Dey and Paras
- फोटो : twitter
अबु से पूछा गया कि सलमान पर सिद्धार्थ डे के प्रति पक्षपात करने का आरोप लग रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? अबु ने कहा- 'यह तो पता नहीं। सिद्घार्थ डे हमेशा कुछ ना कुछ कहता रहता था। फिर चाहे वह न्यूज में आने के लिए करता था या फिर किसी और वजह से। अब हम लोग बात कर रहे हैं इसका मतलब कुछ तो था ना।'
4 of 6
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- 'सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।'
5 of 6
Asim and Abu Malik
- फोटो : twitter
अबु से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस को पता है कि बाहर किसको कितना दिखाना है और फिर संचालक बनाकर टास्क में खड़ा कर देते हैं। अबु ने कहा- 'टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है। किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।'