{"_id":"5c28f66dbdec2257071f696d","slug":"bigg-boss-12-karanvir-bohra-eliminated-from-top-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी हुए टॉप 3 की रेस से बाहर, करणवीर भी आउट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी हुए टॉप 3 की रेस से बाहर, करणवीर भी आउट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 का साढ़े तीन महीनों का सफर खत्म होने जा रहा है। इससे पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी टॉप 3 की रेस से बाहर हो गए हैं। ऐसे में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और दीपक ठाकुर फिनाले की रेस में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। बता दें कि शो में दीपिका और श्रीसंथ में बड़ा मुकाबला बताया जा रहा है..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : voot
बता दें कि टीवी के चर्चित स्टार करणवीर बोहरा के फैंस और सहयोगी टीवी स्टार्स ने उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। जब-जब वोटिंग चालू हो रही थी उनके फैंस उन्हें धड़ल्ले से वोट कर रहे थे। टीवी के सितारे भी अपने फैंस से उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे। आगे की स्लाइड में देखिए, किसने क्या कहा था?
3 of 5
mouni roy
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ने केवी को सपोर्ट करते हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था - 'हालांकि मैं इस बार बिग बॉस सीजन नहीं देख पा रही हूं लेकिन करणवीर बोहरा मेरे को-स्टार रह चुके हैं तो मैं चाहूंगी कि इस सीजन के विजेता वही बनें।' टीवी की हिट एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की विनर रहीं श्वेता तिवारी ने भी करणवीर बोहरा को सपोर्ट किया था। उनका मानना था कि करणवीर ही इस जीत के हकदार हैं। बता दें कि करणवीर बोहरा और श्वेता तिवारी को एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' पहले पार्ट में एक साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
वहीं, टीवी एक्टर और शो होस्ट करने वाले रवि दुबे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर करणवीर को सपोर्ट करने की बात कही थी। रवि और करणवीर की अच्छी दोस्ती है तो ऐसे में रवि ने करणवीर को 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी के काबिल माना था। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्ब्तें' में लीड एक्टर करण पटेल ने भी करणवीर को जिताने की अपील की थी।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : the khabri
चौंकाने वाली बात यह रही कि 'बिग बॉस 12' में दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर एंट्री लेने वाली उर्वशी वाणी ने भी पलटी मार ली थी और वह अपने फेवरेट सिंगर दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने के बजाय दर्शकों से केवी भैया (करणवीर) को वोट करने की अपील की थी। बता दें कि दीपक ठाकुर भी टॉप 5 की रेस में हैं और उर्वशी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।