आज रात (दिसंबर) बिग बॉस 12 का फिनाले हैं जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। एक-एक कर बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट अपनी डांस परफोर्मेंस देंगे। फिनाले में रोमिल, श्रीसंथ, करणवीर, दीपिका और दीपक ठाकुर हैं। ऐसे में बात करेंगे बीते सीजन 11 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की जो बहुत दमदार सीजन रहा था...
पुनीश शर्मा ने बीते सीजन 11 में अपनी गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा संग इंटीमेट होकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं, बंदगी को बीच में ही शो से बाहर होना पड़ा लेकिन पुनीश ने अपने मनमौजी रवैये से टॉप फाइव में जगह बनाई। उन्होंने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली थी।
दूसरा नाम आता है लव त्यागी का जो कि एक कॉमनर कंटेस्टेंट थे। उन्हें घर में बैलबुद्धि के नाम से जाना जाता था लेकिन शो के आखिरी पड़ाव पर आकर उन्होंने ऐसा खेल खेला था कि घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के भी होश उड़ गए। लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल में सबसे पहले पहुंचने वाले लव को टॉप 5 में से सबसे पहले बाहर कर दिया था। ठीक उस तरह जिस सीजन 12 की सुरभि राणा बाहर हुईं।
विकास गुप्ता शो में टॉप 3 में शामिल हुए थे। उन्हेें घर में मास्टरमाइंड के नाम से जाना जाता था। वह अकेले ही पूरे घर की गेम पलटने में माहिर थे। हालांकि वह विजेता के हकदार थे लेकिन ऐसा ना हो सका।
शो में फर्स्ट रनरअप रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बिग बॉस 11 में सबसे ज्यादा हल्ला किया। उन्हें घर में झगड़ालू, अंहकारी और झूठी का टैग दिया गया था। हिना खान ने आखिरी दम तक घर में खुद को विजेता कहना नहीं छोड़ा था। लेकिन शो की ट्रॉफी हासिल करने में वह सिर्फ एक कदम की दूरी पर ही रह गईं।