'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकीं नेहा पेंडसे (Neha Pendse) पांच जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह शादी पूरी तरह से मराठी रीति रिवाज से महाराष्ट्र के पुणे में पूरी हुई। इन तस्वीरों में अपने पति के साथ नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, यहां देखें शादी की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई हुई। वहीं संगीत सेरेमनी में भी नेहा और शार्दुल ने मस्ती की। तस्वीरों में नेहा होने वाले पति शार्दुल के साथ बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर नेहा ने मल्टीकलर की स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। नेहा ने लाइट मेकअप किया था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। नेहा की मल्टी कलर ड्रेस से मैच करते हुए शार्दुल ने भी कुर्ता पहना था।
Because it’s the last single girl kiss - Carrie Bradshaw
A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on
संगीत सेरेेमनी से पहले नेहा ने गृहमुख पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में दिखी थीं। तस्वीरों में नेहा ने माता-पिता पूजा की विधि करते दिखे थे। नेहा के पति शार्दुल एक महाराष्ट्र के पॉलिटिकल परिवार से वास्ता रखते हैं। जब नेहा ने अपनी सगाई की बात इंस्टाग्राम पर साझा की थी तो सभी हैरान रह गए थे।
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था, 'मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ये पड़ाव भी आया। मैं अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने जा रही हूं और एक नए परिवार से जुडूंगी। वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं।'
नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में 'कैप्टेन हाउस' सीरियल से की थी। इसके बाद कई सारे सीरियल्स में उन्होंने काम किया। इन सीरियल्स में 'पड़ोसन', 'हसरतें', 'मीठी मीठी बातें', 'भाग्यलक्ष्मी', 'फैमिली टाइल विद कपिल शर्मा' में भी दिखीं। टीवी के अलावा नेहा ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया। नेहा ने पहली फिल्म 1999 में की थी। इस फिल्म का नाम 'प्यार कोई खेल नहीं' है। इसके अलावा 'दाग: द फायर', 'दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है?' और 'देवदास' के अलावा कई फिल्में की। नेहा ने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।